Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

बेगूसराय फायरिंग मामले में पुलिस के खुलासे से पहले ही बीजेपी सांसद ने ली कार्रवाई की क्रेडिट ! … क्रेडिट लेने की इतनी जल्दबाजी क्यों ?…

इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय के सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है .. जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर तकरीबन  2:30 बजे बेगूसराय एसपी ने इस मामले का आधिकारिक तौर पर उद्भेदन करने के लिए प्रेस वार्ता बुलाया है… लेकिन इसी बीच बीजेपी के फायर ब्रांड नेता , केंद्रीय मंत्री व बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दे डाला है…..

बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह पुलिस के अधिकारिक खुलासे से पहले ही  गोलीकांड के खुलासे का श्रेय लेते नजर आए.. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के अंतहीन दबाव के चलते पुलिस प्रशासन बेगूसराय फायरिंग पर उद्भेदन करने के कगार पर है.. भाजपा कार्यकर्ता सरकार के ढुलमुल रवैया हमेशा सख्ती से पेश आएंगे.. साथ ही उन्होंने सड़क से सरकार चलाने की बात कही है..

बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने अपने फेसबुक स्टेटस पर लिखे हुए कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं के दबाव में सरकार ने इतने जल्द बेगूसराय फायरिंग का उद्भेदन किया है…

लेकिन सबसे बड़ा सवाल पुलिस के अधिकारिक खुलासे से पहले ही क्रेडिट लेने के लिए बीजेपी सांसद इतनी जल्दबाजी में क्यों हैं ?…

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

 

 

 

Related posts

Advantages Of Playing Pokies In New Zealand To Win

Bihar Now

Breaking : बेगूसराय में बड़ी लूट, ज्वेलरी शॉप में करोड़ों के गहने की लूट… “सु”शासन पर सवाल ! …

Bihar Now

जेडीयू नेता को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो