Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

बेगूसराय में बच्ची के साथ दरिंदगी,फिर हत्या पर बवाल !… आरोपी के घर को किया आग के हवाले, स्थिति तनावपूर्ण..

बेगूसराय में दरिंदगी का जीता जागता उदाहरण देखने को मिला है जहां एक 10 वर्षीय बच्ची को बहसी दरिंदों ने पहले अपने कब्जे में ले लिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर उसकी हत्या कर घर के ही बेसमेंट में छिपा दिया ।

काफी खोजबीन के बाद बीती रात पुलिस ने शव को बरामद किया है तथा संदेह के आधार पर तीन आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा- 1 पंचायत के छोटकुट गांव की है ।

मृतक नाबालिक बच्ची की पहचान राजेश कुमार सिंह की पुत्री निर्भया कुमारी(काल्पनिक नाम) के रूप में की गई है । बताया जा रहा है कि निर्भया कुमारी(काल्पनिक नाम) 24 जुलाई को मेहंदी तोड़ने के लिए निकली थी और फिर उसी वक्त दरिंदों ने उसे अपने कब्जे में ले लिया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

परिजनों के अनुसार पड़ोस में रहने वाले गुड्डू सिंह, ओम कुमार एवं उनके नौकर ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दुष्कर्म की घटना के बाद आरोपियों ने बच्ची के शव को घर के ही बेसमेंट में छुपा दिया था और जब लोगों ने खोजबीन की तथा पुलिस को इसकी सूचना दी तब डॉग स्क्वायड की टीम की मदद से शव को बरामद किया गया।

इस पूरी घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है । हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में ले रखा है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि पूरा माजरा क्या है।

Related posts

Big Breaking: 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज की जानकारी होने के बाद भी मधुबनी प्रशासन की लापरवाही आई सामने, घंटों बाद भी अभी तक नहीं की इलाके को सील, जिम्मेदार कौन ?

Bihar Now

PFI मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, मोतिहारी से दो लोगों को हथियार के साथ दबोचा…

Bihar Now

मधुबनी में विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म… वीडियो बनाकर महिला का कई बार किया दुष्कर्म और वसूले पैसे…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो