Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बेगूसराय में चोरी के आरोप में एक युवक की जमकर पिटाई, मौके पर पुलिस पहुंचकर बचाई जान…

बेगूसराय में आज चोरी के आरोप में लोगों ने पकड़कर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी । घटना नगर थाना क्षेत्र के खातो पुर की है। गनीमत यह रही कि पुलिस की तत्परता से मौके पर पहुंचकर पुलिस ने युवक को अपने कब्जे में ले लिया जिससे उसकी जान बच गई।

फिलहाल पुलिस ने पीड़ित युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है । वही पीड़ित युवक करण कुमार का कहना है कि उस पर लगाए गए चोरी का आरोप मिथ्या है और उल्टे दस पंद्रह की संख्या में युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसका मोबाइल छीन कर उसकी पिटाई कर दी ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के डाक बंगला रोड निवासी करण कुमार आज खातोपुर के समीप गया था जहां कुछ युवकों ने करण कुमार को पकड़कर पिटाई शुरू कर दी। लोगों का आरोप था कि करण कुमार एक युवक का मोबाइल चोरी कर भाग रहा था इसीलिए पकड़कर उसकी पिटाई की गई है ।

Related posts

बिहार में मीडिया कवरेज पर कोई बैन नहीं – नीरज कुमार, मंत्री

Bihar Now

मधुबनी में सिलेंडर में गैस रिसाव से लगी आग, परिवार के 5 लोग झुलसे, 6 माह के बच्चे की मौत

Bihar Now

व्यवसाई हत्याकांड में DGP की बड़ी कार्रवाई… घटनास्थल पर खुद पहुंचे DGP… जांच को लेकर STF को सौंपी कमान…कहा- किसी भी परिस्थिति में नहीं बख्से जाएंगे दोषी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो