Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बेगूसराय में चोरों का आतंक, स्वर्ण दूकान में की चोरी…

बेगूसराय में अज्ञात चोरों ने स्वर्ण आभूषण दुकान और बर्तन दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के समसा चौक है। बताया जाता है कि देर रात चोरों ने ताला तोड़कर स्वर्ण मंदिर आभूषण की दुकान और न्यू सोनाली अहंकार एंड बर्तन दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है

। चोरों ने आभूषण दुकान से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात की जहां चोरी की वहीं बर्तन दुकान से कीमती पीतल, तांबा और स्टील के बर्तन की चोरी कर ली है जबकि एलमुनियम की दर्जनों बर्तनों को बाहर फेंक दिया है। इस दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का हार्ड डिक्स भी चोर अपने साथ ले गए हैं। घटना से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी है। फिलहाल घटना की सूचना पर मंसूरचक थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

दरभंगा DM ले सकते हैं बड़ा फैसला, 13 जुलाई के बाद लॉक डाउन को लेकर लिया जा सकता है निर्णय..

Bihar Now

सीवान में गैस लीक के बाद सिलेंडर ब्लास्ट, 7 लोग झुलसे, 2 की हालत गंभीर..

Bihar Now

तेजस्वी यादव के तंज पर जेडीयू का जोरदार हमला, कहा – सेटेलाइट नेता बन गए हैं तेजस्वी यादव…

Bihar Now