Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बेगूसराय में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, एक ही परिवार के तीन लोगों का काटा गला…

बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों पर शुक्रवार (09 अगस्त) की देर रात धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया है. घटना में पति, पत्नी और पुत्री की गला काटकर हत्या कर दी गई.

एक पुत्र की हालात नाजुक है, जबकि एक बेटा किसी तरह जान बचाकर भागने में कामयाब हुआ. घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रशीदपुर चिरंजीवीपुर वार्ड नंबर 12 की है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

घायल बेटे को इलाज के लिए पीएससी में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. बताया जा रहा है कि संजीवन महतो अपने परिवार के साथ घर में सोए हुए थे, तभी सोई अवस्था में अपराधियों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से पति-पत्नी एक पुत्र और पुत्री की गर्दन काट दी, जिसमें पति-पत्नी और पुत्री की मौत हो गई है जबकि एक पुत्र गंभीर रूप से घायल है.

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बछवाड़ा थाना पुलिस को दी. मौके पर पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि संजीवन महतो ने दो शादी की थी. पहले से एक बड़ा लड़का है. ग्रामीणों का कहना है कि आपसी रंजिश में ही अपराधियों ने इस बड़ी घटना को अंजाम दिया है.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. बताया ये भी जा रहा है कि अपराधियों ने एसिड भी सभी लोगों के शरीर पर डाला है. पुलसि के मुताबिक घटना की वजह जमीन विवाद है. मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है. पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है.

बेगूसराय पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी लोग एक ही परिवार के हैं. मृतकों में संजीवन सिंह उम्र करीब 45 वर्ष, पिता सुखदेव सिंह, संजीवन सिंह की पत्नी संगीता देवी उम्र करीब 35 वर्ष, सपना कुमारी (पुत्री) उम्र करीब 10 वर्ष है. एक पुत्र भी गंभीर रूप जख्मी है जिसका नाम अंशु कुमार उम्र करीब 05 वर्ष है.

जांच के लिए एफएसएल की टीम एवं डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया है. छानबीन करते हुए विधिसम्मत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. विधि व्यवस्था की स्थिति सामान्य है. उन्होंने कहा कि घटना जमीन विवाद को लेकर हुई ऐसा अभी लग रहा है. घर के लोग खुलकर कुछ नहीं बता पाए हैं.

Related posts

दरभंगा में सरकारी डॉक्टरों के द्वारा मनमानी व अवैध रुप से संचालित अस्पतालों की होगी निगरानी से जांच, सीएम नीतीश कुमार ने दिए आदेश..

Bihar Now

चंद घंटों में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जदयू नेता की हत्या मामले में आया नया मोड़

Bihar Now

बिहार में शिक्षक बनने के लिए बिहारी होना जरूरी नहीं, शिक्षक बहाली नियमावली में बदलाव… नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो