Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बेगूसराय में महिला की पीट-पीटकर हत्या, मासूम बच्चे के पेशाब करने पर भिड़ गए दो पक्ष…

बेगूसराय में बच्चें के मामूली विवाद को लेकर पड़ोसी दबंग ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बेरहमी से लाठी डांटे एवं लोहे की रोड से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। वहीं दबंग पड़ोसी ने एक महिला को बेरहमी से लाठी एवं लोहे की रोड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। जबकि इस पिटाई में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज तेघरा हॉस्पिटल में चल रहा है।

वही इस हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जबकि मौत के खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मामला फुलवरिया थाना क्षेत्र के गाछी टोला बारों वार्ड नंबर 27 की है। मृत महिला की पहचान गाछी टोला 12 वार्ड नंबर 27 के रहने वाले मोहम्मद अरशद आलम का पत्नी शाहिना परवीन के रूप में की गई है। जबकि घायल व्यक्ति की पहचान केसर आलम, अमीसा खातून, रेहान, फरजाना, और मोहम्मद अरशद आलम के रूप में की गई है। मृत महिला के पति अरशद आलम ने बताया है कि देर शाम भतीजे ने बगल के पड़ोसी के सामने शौच करने के लिए गया था।

इस दौरान बगल के दबंग पड़ोसी मोहम्मद इम्तियाज और बको के द्वारा गाली गलौज किया गया। जब गाली गलौज का विरोध मेरे द्वारा किया गया तो पहले भतीजा पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि भतीजा को पिटाई किया जा रहा है तो तब उसे बचाने के लिए गए तो इसी से नाराज होकर सभी लोग लाठी डांटे एवं लोहे की रोड से घर में घुसकर पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान पीट पीटकर शाहिना परवीन मौत की घाट उतार दिया।

जबकि इस हमले में चार लोग अभी भी गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज तिगरा हॉस्पिटल में चल रहा है। उन्होंने बताया है कि घर में घुसकर जितने परिवार थे उसको भी लाठी डांटे एवं लोहे के रोड से पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मृत महिला के पति मोहम्मद अरशद आलम ने बताया है कि हम पूरे परिवार किशनगंज में रहकर बिजनेस करते हैं रविवार को बारों गांव अपने भाई से मिलने के लिए आए थे। हमको क्या पता था कि दबंग पड़ोसी के द्वारा मेरी पत्नी की पीट पीटकर हत्या कर देगा। फिलहाल पत्नी की मौत की खबर लगते ही पति का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है।

फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल इस घटना की सूचना पीड़ित परिवार के द्वारा फुलवरिया थाना पुलिस को दी मौके पर पुलवरिया थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई। वही इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। परिजनों ने बताया कि इससे पहले 29 दिसंबर को पौने दो कट्ठा जमीन को लेकर मोहम्मद इम्तियाज और मोहम्मद मुजफ्फर के द्वारा जमकर मारपीट की गई थी उसे मारपीट का वीडियो भी है।

Related posts

Kasyno Minimalna Wpłata 50 Zł

Bihar Now

बाढ़ में ‘मसीहा’ बने पप्पू यादव ने खोला ‘खजाना’, कहा- ‘इतना पैसा है जितना भारत सरकार…’

Bihar Now

युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान, मामला दर्ज….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो