Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

जमुई पहुंचे भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा-धर्म अपनाने का चीज है, हम किसी भी धर्म को अपना सकते है…

जमुई: बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी जमुई पहुंचे। जहां कार्ययकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।उंसके बाद वे मीडिया कर्मी से मुखातिब होते हुए मुगलों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि इस देश को मुगलों ने कभी लूटा नहीं है।उन्होंने हमारे देश में राज किया पर सब कुछ छोड़ कर चले गए थे।इस देश को अंग्रेजो ने लूट कर ले गए।आगे उन्होंने कहा कि इस देश में कुछ पार्टि के लोग धर्म के नाम पर गुमराह कर रही है।भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि वह हर सुबह उठकर भगवान का नाम लेते हैं।

उन्होंने कहा कि क्या भरोसा वह किसी दिन अजमेर शरीफ जाएं और उनका मन इस्लाम कबूल करने का हो जाए या वह किसी दिन लच्छूआड़ भगवान महावीर के जन्म स्थान जाएं और जैन धर्म को स्वीकार कर लें,इसमें उन्हें कोई परहेज नहीं है। उन्होंने कहा कि जेडीयू जनता दल यूनाइटेड पूरी तरह से सुरक्षित है और लोग यह भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे है कि लीडरशिप कमजोर हो रहा है

।जनता दल यूनाइटेड का लगातार बैठक हो रही है।यह सब फालतू बात है।उन्होंने कहा कि नीतीश जी मजबूती के साथ खड़े है। हम इतना ही कहेंगे कि टाइगर अभी जिंदा है।

Related posts

बिहार के मुख्य सचिव बने ब्रजेश मेहरोत्रा, चैतन्य प्रसाद को विकास आयुक्त का जिम्मा, आमिर सुबहानी ने ली VRS…

Bihar Now

तीन-तीन हत्याओं से मुंगेर में सनसनी, पीट- पीट कर हत्या, एक व्यक्ति का निकाला नाखून, पुलिस महकमे में मची खलबली…

Bihar Now

क्राइम से कराह रहा बिहार, कहां है “सु”शासन की सरकार ?… मुजफ्फरपुर में फिर पत्रकार की हत्या, एक दिन में दो हत्याएं ! …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो