Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीयस्वास्थ्य

ब्राहमण फेडरेशन की बैठक में वरिष्ठ आईपीएस मिश्रा का बेबाक बोल, कहा- समाज में अहित होते देख सशक्ति से उठाएं आवाज

दरभंगा में ऑल बिहार ब्राहमण फेडरेशन की ओर से आयोजित आयोजित कार्यक्रम में बिहार के बिहार होमगार्ड के DG आरके मिश्रा ने बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पद या किसी प्रकार के लोभ में समाज के साथ अहित होते देख चुप रहने वाले कायर होते हैं।

जो अपने समाज के लिए बोल नहीं सकता,  वह मिथिला या राष्ट्र का हित कभी नहीं कर सकता। उनकी चुप्पी इस बात का परिचायक है कि वह वह राष्ट्रीय समाज के लिए नहीं, बल्कि अपने स्वार्थ के लिए किसी पद पर हैं।

उक्त बातें बिहार होमगार्ड के डीजी सा ऑल बिहार ब्राहमण फेडरेशन के संरक्षक मंडल सदस्य आईपीएस आरके मिश्रा ने कही। वह दरभंगा जिले के बहादुरपुर स्थित इंद्र भवन में आयोजित संगठन विस्तार बैठक में पहुंचे थे।

डीजी आरके मिश्रा ने कहा ब्राहमण फेडरेशन सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और समाज को संगठित करने की दिशा में अच्छा प्रयास कर रहा है। इस मौके पर ऑल बिहार ब्राहमण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी, जिला अध्यक्ष रंजीत झा उर्फ गगन जी, देव कुमार झा, प्रोफेशर फूल बाबू सेक्टर किसान नेता केदारनाथ, केदीपुर बार एसोसिएशन के महासचिव अमित कुमार मिश्रा, इफको के रिटायर्ड जीएम यूके झा सहित सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

Related posts

Big Breaking : देशभर में 31 मई तक बढ़ाया गया लॉक डाउन 4 …

Bihar Now

Live Blackjack Games Online Uk

Bihar Now

मंडल कारा में निरक्षर बंदी साक्षर बनेंगे

Bihar Now