Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिले में संभावित बाढ़ के लिए सर्तक रहने की जरूरत – DM

दरभंगा। लहेरियासराय स्थित समाहरणालय के अंबेदकर भवन में बुधवार को जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने बाढ़ व आपदाओं के सम्बंधित विषय पर संवाददाताओ से रूबरू हुए। संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने बाढ़ से संबंधित विषय पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया के बाद को देखते हुए आपदा विभाग की ओर से तैयारी की जा रही है क्योंकि इस बार मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार भारी बारिश होने के साथ-साथ नेपाल के द्वारा पानी छोड़ देना की बात कहां है इससे पूर्व प्रशासन की ओर से तैयारी चल रही है..

वहीं दूसरी ओर कोरोनावायरस कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए करे रूख अपनाए जा रहे हैं मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। नहीं पहनने वाले लोगों एवं दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है और साइन किया जा रहा है वहीं दुकानदारों को बिना मास्क पाए जाने पर तीन दिन दुकान को बंद कार्यवाही की जा रही है। श्त्यागराजन ने बताया कि मेलानो एवं शादी विवाह के आयोजनों में भी विशेष तौर पर सोशल डिस्टेंस का पालन मास्क का उपयोग सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्य जैसे सैनिटाइजर और साबुन का उपयोग करेंगे। वही कम संख्या में लोगों का शादी समारोह या अन्य कोई समारोह में शामिल होना चाहिए। शादी विवाह या अन्य कोई आयोग से संबंधित पूर्व में प्रशासन को सूचना देनी होगी। पहले सूचना नहीं देने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वही उन्होंने कहा कि जिस जगह पर कोरोना पॉजिटिव के मरीज पाए जाते हैं उसी जगह को सील किया जाएगा और सैनिटाइज किया जाएगा कोरोना संक्रमण के लोगों की फिलहाल जांच की प्रक्रिया के कार्य 2 दिन बंद रहेंगे।

2 दिन के बाद पुनः जांच की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी आम लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करें जो महत्वपूर्ण कार्य होने पर ही घरों से निकले अत्यधिक भीड़ ना करें सोशल डिस्टेंस का हर हाल में पालन करें यही एकमात्र संक्रमण को फैलने से रोकने का तरीका है।

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

CM सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने पहुंचीं मीसा भारती, ‘पुलिस ने नहीं लिया आवेदन’

Bihar Now

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, सुल्तानगंज में दो बहुमंजिली धर्मशालाओं के निर्माण के लिए 20.72 करोड़ स्वीकृत

Bihar Now

Breaking : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बिहार दौरा, 29 जून को बिहार दौरे पर आएंगे गृहमंत्री अमित शाह….

Bihar Now