Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

भीड़तंत्र का यह कैसा गुस्सा ?

अफवाहों में ग्रामीणों के गुस्से की शिकार हुई चाइल्ड लाइन की टीम…

बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई, गाड़ी भी हुई क्षतिग्रस्त..

क्षतिग्रस्त गाड़ी
क्षतिग्रस्त गाड़ी

सूबे के पुलिस महकमे के मुखिय के लाख अपील व कोशिशों के बावजूद भीड़तंत्र कानून को अपने हाथों में लेकर ऐसी घटना को अंजाम दे रहे हैं.इन दिनों बिहार में ऐसी घटनाओं में लगातार इजाफा होते हुए दिख रहा है. ऐसा ही एक मामला सीतामढ़ी का है,जहां बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने चाइल्ड लाइन टीम के अधिकारियों की जमकर पिटाई कर दी.भीड़ अपने गुस्से का शिकार कैसे बना लिया, देखिए इस वीडियो को…

सीतामढ़ी के सुरसंड थाना के भीठ्ठा ओपी में चाइल्ड लाइन की टीम को ग्रामीणों ने बच्चा चोर का गिरोह समझकर जमकर पिटाई की और गाड़ी को तोड़ दिया..

सीतामढ़ी एसपी के अनुसार चाइल्ड लाइन की टीम के पुर्नवास केंद्र में पहले से रह रहे तीन बच्चों को लेकर उनके घर की तालाश में चाइल्ड लाइन की टीम निकली। भीठ्ठा ओपी के पास आकर उन तीन बच्चों में से एक ने कुछ हल्का से पता बताया तो चाइल्ड लाइन की टीम ने स्थानीय एक बच्चा से उक्त पता के बारे में जाना और स्थानीय बच्चे को गाड़ी में बिठा लिया।

चाइल्ड लाइन की गाड़ी में स्थानीय बच्चों को बिठाते हुये ग्रामीणों ने देख लिया और हल्ला हो गया कि गांव में बच्चा चोर है और गाड़ी में बच्चा को बिठा कर ले जा रहा है और बस क्या था गाड़ी को घेरकर टीम की जमकर पिटाई शुरू कर दी। लेकिन मौके पर तुरंत पुलिस पहुंच गयी और चाइल्ड लाइन की टीम को बचा लिया।

अमोद कुमार,बिहार नाउ,सीतामढ़ी

 

 

Related posts

नीतीश के मंत्री को जान मारने की धमकी, ‘हत्या कर के आओ… 11 करोड़ ले जाओ’!

Bihar Now

मुजफ्फरपुर में फरार अपराधी का एनकाउंटर,गोली लगने से कुख्यात अपराधी घायल..

Bihar Now

MLC अजय कुमार सिंह बने RJD के‌ प्रवक्ता… आरजेडी नेताओं ने दी बधाई…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो