Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहार

भूमि विवाद में 60 वर्षीय वृद्ध की गोली मारकर कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस ….

मुकेश कुमार, मधेपुरा

मधेपुरा :  सदर अनुमंडल के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हाई पट्टी गांव के वार्ड नंबर 2 में बीती रात दरवाजे पर सो रहे 60 वर्षीय वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना करीब 1 बजे रात के आसपास बाइक सवार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

गोली लगने से 60 वर्षीय रामकृष्ण यादव की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बीती रात दरवाजे पर रामकृष्ण यादव के अलावा घर में कोई भी पुरुष नहीं था। परिजन ने बताया की बीते कुछ दिनों से भूमि विवाद के कारण हो रही लड़ाई-झगड़े के कारण घर के अन्य पुरुष सदस्य अपनी जान की सुरक्षा के लिए घर से बाहर ही रहते थे।

आरोपियों द्वारा रोजाना रात को इनके घर पर धावा बोला जाता था। और मंगलवार की रात भी आरोपियों ने घर के अन्य पुरुष सदस्यों की खोजबीन की। लेकिन जब कोई नहीं मिला तो दरवाजे पर सो रहे बुजुर्ग रामकृष्ण यादव को गोली मार दी। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल।

वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मुरलीगंज थाना को दी। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दल बल के साथ पहुंचे मुरलीगंज पुलिस अधिकारी ने कागजी प्रकिया कए बुधवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया। वह इस मामले में मुरलीगंज थाना अध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया। की मामला भूमि विवाद से जुड़ा हुआ है गोली मारकर हत्या की गई है ! मामले की गहनता से जांच की जा रही है …….

Related posts

Bihar Now

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की मां का निधन, पीएम सहित तमाम नेताओं ने जताया शोक…

Bihar Now

Fast Withdrawal Casinos Nz

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो