Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesबिहारराष्ट्रीय

भोज के लिए दही लेकर आने के दौरान दर्दनाक हादसा, 4 की मौत…

बीती देर रात लाखो थाना के सामने दिल दहला देने वाली घटना हुई।जब आज़ाद नगर कासिम पुर निवासी कपिलदेव राय के मौत के बाद उनका श्राद्ध का भोज हो रहा था।भोज में दही खत्म हो गया और परिजन अपने कुछ रिश्तेदार के साथ मुफसिल थाना के रजौरा से दही लेकर वापस हो रहे थे इसी दौरान तेज़ गति से स्कार्पियो के चालक पहले एन एच 31 पर बने रोड डिवाइडर से टकरा कर अपना संतुलन खो दिया और पलट गया।इसी दरम्यान खगड़िया की ओर से आ रही ट्रक से टकरा गया

।घटनास्थल पर स्कार्पियो चालक सहित 4 लोगों की मौत हो गई वही एक कि सिथति गम्भीर है।मृतक में कपिलदेव राय के एक पुत्र 32 वर्षीय चीकू कुमार है 33 वर्षीय चीकू कुमार के साढू पंकज कुमार और 31 वर्षीय चालक भगवानपुर थाना क्षेत्र के दहिया निवासी राजकुमार महतो बताए जाते हैं वहीं एक मृतक की पहचान नही हो पाई है।घायल की भी पहचान नही हुई है…

।लाखो थानाध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि स्कार्पियो के चालक काफी तेज गति से आ रहा था और अपना नियंत्रण खो दिया जिसके बाद एन एच 31 पर बने रोड डिवाइडर से टकरा गया जिसके बाद काफी दूर तक स्कार्पियो घिसटते रहा इसी दौरान विपरत दिशा से आ रही ट्रक से टकरा गया।मौके पर पुलिस पहुंचकर सभी सवार को गाड़ी से निकाल सदर अस्पताल भेजा गया मगर घटनास्थल पर 4 लोगों की मौत हो गई जबकि एक कि सिथति गम्भीर है।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
ना

Related posts

दिनदहाड़े व्यवसायी से 115000 अपराधियों ने लूटा

Bihar Now

जननायक’ कर्पूरी ठाकुर ने सादगी से राजनीति में लंबी लकीर खींची : मुकेश सहनी

Bihar Now

लाचार, विवश व कमजोर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार का भला सम्भव नहीं- विजय सिन्हा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो