Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधबिहार

मंदिर में सोए एक युवक की हत्या की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस..

बेगूसराय में बीती रात एक बार फिर अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश की । अपराधियों ने मंदिर परिसर में सोए एक व्यक्ति की पत्थर से कूच कर हत्या करने का प्रयास किया । घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के धर्मशाला चौक की है । बताया जा रहा है कि रतनपुर निवासी सिकंदर सिंह जो रतनपुर चौक पर ही मजदूरी का काम करता है देर रात मंदिर परिसर में मुंह ढक कर सो गया था ।

तकरीबन 3:00 बजे के आसपास अपराधी आए और बड़े पत्थर से सिकंदर सिंह की हत्या करने का प्रयास किया । अपराधियों के हमला करने के बाद सिकंदर सिंह बेहोश हो गया तो अपराधी छोड़कर चले गए । आज सुबह जब लोगों ने सिकंदर सिंह को घायल अवस्था में देखा तो फिर इसकी सूचना रतनपुर पुलिस को दी ।

बाद में मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सिकंदर सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। सिकंदर सिंह की मानें तो इससे पूर्व भी उस पर जानलेवा हमला हो चुका है । फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
कााा

Related posts

“200 राउंड गोली चलाकर बिहार के उपमुख्यमंत्री बोलते हैं कि, इसको तंग न कर रहा है, बस अब मिसाइल दागना ही बाँकी रह गया है”…

Bihar Now

बिजली की तार टूटने से दो भाईयों की मौत

Bihar Now

आउटसोर्सिंग के खिलाफ हड़ताल पर हैं सफाई कर्मी, सीएम नीतीश कुमार का पुतला दहन कर जताया विरोध…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो