Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधबिहार

मंदिर में सोए एक युवक की हत्या की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस..

बेगूसराय में बीती रात एक बार फिर अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश की । अपराधियों ने मंदिर परिसर में सोए एक व्यक्ति की पत्थर से कूच कर हत्या करने का प्रयास किया । घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के धर्मशाला चौक की है । बताया जा रहा है कि रतनपुर निवासी सिकंदर सिंह जो रतनपुर चौक पर ही मजदूरी का काम करता है देर रात मंदिर परिसर में मुंह ढक कर सो गया था ।

तकरीबन 3:00 बजे के आसपास अपराधी आए और बड़े पत्थर से सिकंदर सिंह की हत्या करने का प्रयास किया । अपराधियों के हमला करने के बाद सिकंदर सिंह बेहोश हो गया तो अपराधी छोड़कर चले गए । आज सुबह जब लोगों ने सिकंदर सिंह को घायल अवस्था में देखा तो फिर इसकी सूचना रतनपुर पुलिस को दी ।

बाद में मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सिकंदर सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। सिकंदर सिंह की मानें तो इससे पूर्व भी उस पर जानलेवा हमला हो चुका है । फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
कााा

Related posts

नहीं रहे मिथिलांचल के राजनीतिक धरोहर महेंद्र झा आजाद, सियासी गलियारों में शोक की लहर …

Bihar Now

JDU की सीवान इकाई के कार्यकारिणी की बैठक, संगठन की मजबूती को लेकर हुई चर्चाएं..

Bihar Now

K K Pathak के औचक निरीक्षण से दरभंगा के स्कूलों में मचा हड़कंप, शौचालय बंद होने पर प्राचार्य का वेतन बंद… शिक्षा में सुधार संबंधित दिए कई दिशा निर्देश…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो