Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मकर संक्रांति पर पटना में सियासी दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम, वशिष्ठ नारायण सिंह के भोज में पहुंचे सीएम नीतीश कुमार…

2020 विधानसभा चुनावी साल में मकर संक्रांति पहला त्‍योहार है. सबसे बड़ा भोज जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के हार्डिंग रोड स्थित आवास पर चल रहा है जिसमें जिसमें राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की एकजुटता दिख रही है. सीएम नीतीश के साथ एनडीए के सभी बड़े चेहरे एक साथ नज़र आ रहे है.

गौरतलब है कि जदयू की तरफ से आयोजित दही चूड़ा के भोज में आरजेडी विधायक फराज फ़ातिमी के पहुंचने पर सियासी हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है.

उधर, कभी मकर संक्रांति के भोज के लिए प्रसिद्ध रहे लालू आवास पर सन्‍नाटा पसरा रहेगा. मकर संक्रांति के अवसर पर सियासी दही-चूड़ा भोज के तीन-चार बड़े आयोजन हो रहे हैं. जेडीयू, कांग्रेसके आयोजन के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के विधान पार्षद रजनीश का भी दही-चूड़ा भोज है.

वही इस साल लोक जनशक्ति पार्टी और राष्‍ट्रीय जनता दलकी ओर से भोज का आयोजन नहीं किया गया है. हालांकि, आरजेडी उपाध्‍यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने एक दिन पहले 14 जनवरी को अपने आवास पर दही-चूड़ा भोज आयोजित किया था.

Related posts

चाणक्य आईएएस एकेडमी पटना में आज से 67वी BPSC के लिए मॉक इंटरव्यू शुरू…

Bihar Now

Breaking : छपरा में हत्या से आक्रोशित लोगों का बवाल, पुलिस गाड़ी को किया आग के हवाले…

Bihar Now

भोज के लिए दही लेकर आने के दौरान दर्दनाक हादसा, 4 की मौत…

Bihar Now