Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

मधुबनी में रील बनाने में एक और युवक की हुई मौत… स्टंट करने के दौरान हुआ हादसा…

अजय धारी सिंह, मधुबनी

मधुबनी : मधुबनी में रील बनाने में एक और युवक की हुई मौत। घटना रहिका थाना क्षेत्र के सौराठ गांव की है। मृतक नगर थाना क्षेत्र के महाराज गंज निवासी जगदीश पंजियार का 17 वर्षीय पुत्र धीरज पंजियार है।

बताया जाता है कि दोपहर करीब 1 बजे में युवक रहिका थाना क्षेत्र के सौराठ गांव में दोस्तों के साथ गया था। और वहीं पर रिल बनाने के लिए एक नहर में स्टंट कर रहा था। उसी दौरान मृतक धीरज गंभीर रूप से चोटिल हो गया। जिसके बाद उसके दोस्तों ने मिलकर आनन फानन में उसे सदर हॉस्पिटल लाया। जहां से फिर उसे स्थानीय एक निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने शव को घर पर लाया।

घटना को लेकर परिजनों ने आरोप लगाया कि उसके दोस्तों ने ही उसकी हत्या कर दी है।

मृतक के पिता जगदीश पंजियार ने उसके दोस्तों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके दोस्त उसे स्कूल से ले गया था और घटना के बाद बोल रहा है कि सेल्फी लेने के चक्कर में एक्सीडेंट हो गया। अगर वो सेल्फी के रहा था तो इसका मोबाइल गाड़ी के डिक्की में कैसे था? साथ ही उसका कपड़ा भी भीगा हुआ नहीं है।

वहीं मृतक की मां ने कहा कि घटना के बाद उसके दोस्त महराजगंज निवासी रवि, लक्ष्मी शाह के बेटे रौशन, प्रमोद महतो का बेटा पीयूष कुमार में से किसी ने भी फोन नहीं किया। मैने ही करीब 2 बजे फोन किया तो महराजगंज निवासी उसके दोस्त लक्ष्मी शाह के बेटे रौशन ने उसका फोन उठाया। फोन उठाने पर उसने पहले कहा कि धीरज की तबियत खराब है और वो अस्पताल में भर्ती है। जब हम वहां पहुंचे तो मेरा बेटा धीरज मृत पड़ा हुआ था। डॉक्टर से पूछा तो डॉक्टर ने कहा कि हम किसका इलाज करें, ये मारा हुआ है तो हम इसका क्या इलाज करें। साथ ही मृतक की मां ने धीरज के सर पर लगे चोट के बारे में पूछा तो उसके दोस्तों ने कहा कि लौटते वक्त टेम्पो में चोट लग गया।

घटना के बाद मृतक के घर पर रहिका थाना और मधुबनी नगर थाना की पुलिस पहुंची और रोते बिलखते परिजनों को समझा बुझा कर शांत किया। जिसके बाद मृतक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

वहीं इस घटना से जहां मृतक के मोहल्ले में शोक और मातम फैला है। वहीं सौराठ गांव में युवक के द्वारा स्टंट किए जाने की चर्चा हो रही है।

बताया जा रहा है कि स्टंट में ही युवक नहर में कूदा और गंभीर रूप से चोटिल हो मौत की मुंह में समा गया। मधुबनी जिले में यह कोई पहली घटना नहीं है जब रिल बनाने के लिए स्टंट करते हुए युवक की जान चली गई। बीते 23 सितंबर 2024 को हरलाखी थाना क्षेत्र के उम़गांव में भी तीन दोस्तों के द्वारा पिस्टल में गोलीभर रिल बनाई जा रही थी।

उसी दौरान दोस्त के हाथ से गोली चलने से एक दोस्त की जान चली गई थी। इस प्रकार की घटना अब आम होती जा रही है। इसके लिए समाज के प्रबुद्ध लोगों को आगे जाकर युवकों में जागरूकता फैलानी होगी। तभी रिल बनाने से लोग और युवक तौबा करेंगे और उनकी जान बच सकेगी।

Related posts

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान,8 फरवरी को वोटिंग…

Bihar Now

Free Online Pokies No Downloads Or Registration

Bihar Now

कोरोना के खौफ के बीच कोर्ट परिसर में कौवे की मौत की सूचना से हड़कंप…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो