Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

“मनी फॉर जॉब स्कीम के तहत की गई है शिक्षक नियुक्ति”, मांझी का नीतीश सरकार पर बड़ा आरोप… उच्चस्तरीय जांच की मांग की….

पटना: बिहार में बड़े पैमाने पर बीपीएससी शिक्षकों की नियुक्ति कर रही है. बीपीएससी शिक्षक नियुक्ति को लेकर विपक्ष नीतीश सरकार पर हमलवार है. वहीं, ‘हम’ संयोजक के जीतन राम मांझी ने मंगलवार को एक्स पर बीपीएससी शिक्षक नियुक्ति को लेकर नीतीश सरकार गंभीर आरोप लगाया.

उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति रेलवे के ‘लैंड फॉर जॉब’ के तर्ज पर ‘मनी फॉर जॉब’ स्कीम के तहत की गई है. आगे उन्होंने बीपीएससी शिक्षक नियुक्ति को लेकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की.

जीतन राम मांझी ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि ‘बीपीएससी शिक्षक नियुक्ति मामले की उच्चस्तरीय जांच की आवश्यकता है. आरक्षण की अनदेखी कर यह नियुक्ति रेलवे के लैंड फॉर जॉब के तर्ज पर मनी फॉर जॉब स्कीम के तहत की गई है.

पैसा दो सरकारी नौकरी लो घोटाले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए. बिहार सरकार ने युवाओं का बेड़ा गर्क कर दिया है.’

बता दें कि बिहार में 1,70,461 पदों पर बहाली निकाली गई थी. आठ लाख से अधिक शिक्षक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. बीपीएससी द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था.

बीपीएससी ने शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है, लेकिन रिजल्ट को लेकर जमकर बवाल हो रहा है. सभी जिलों में नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है. सफल अभ्यर्थियों को जिलों का भी आवंटन किया जा रहा है.

18 से 24 अक्टूबर तक सफलता हासिल करने वाले शिक्षकों का काउंसलिंग सह उन्मुखीकरण के लिए तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन इन सब के बीच अभ्यर्थी आयोग से नाराज हैं और कई आरोप लगा रहे हैं.

Related posts

कुर्सी पर बैठे हैं बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी, जमीन पर जिला शिक्षा पदाधिकारी !… टीईटी प्रारंभिक शिक्षक संघ ने जताई घोर आपत्ति, शिक्षा मंत्री को DEO से माफी मांगने की मांग की..

Bihar Now

बिहार में गोलियों की बौछार, कहां है “सु”शासन की सरकार ?…

Bihar Now

छठ पूजा को लेकर प्रशासनिक व राजनीतिक हस्तक्षेप का गिरिराज सिंह का विरोध, लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल पालन करने की अपील…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो