Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

मरीन ड्राइव पुल से युवक ने लगाई गंगा में छलांग, दोस्त पर धक्का देने का आरोप …

राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जन्माष्टमी के दिन ही एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी है। घटना बीते देर रात की है। जब पूरे देश जन्माष्टमी की रंग में रंगा था। परिवार के लोग जन्माष्टमी की त्योहार को धूमधाम से मना रहे थे वहीं दूसरी ओर युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि युवक ने दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकला था लेकिन उसने अचानक गंगा में छलांग लगा दी।

पूरा मामला शनिवार देर रात लगभग 2 बजे की है। जानकारी अनुसार बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र इलाके का रहने वाले मंटू ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। मामला पटना के मरीन ड्राइव के पास का है। बताया जा रहा है कि अपने दो दोस्तों के साथ आए मंटू ने गंगा में छलांग लगा दी है। दोस्तों ने मंटू को रोकने का प्रयास कर रहे थे तभी अचानक उसने गंगा नदी में छलांग लगा दी।

वहीं परिजनों की माने तो मंटू बाकरगंज इलेक्ट्रॉनिक मंडी के दुकान में काम करता था। दोस्तों ने मंटू के भाई को फोन पर गंगा में छलांग लगाने की सूचना दी। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद SDRF की टीम ने मंटू की खोजबीन शुरू की।

हालांकि गंगा नदी में छलांग लगाए युवक का अबतक कुछ पता नहीं चल पाया है। मंटू काम से लौटने के बाद दोस्तों के साथ एकता भवन के पीछे मरीन ड्राइव पर गया और वहां से गंगा नदी में छलांग लगाई है फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मंटू के खोजबीन में जुटी है।

Related posts

Pokies With Welcome Bonus No Deposits

Bihar Now

बिहार के डिप्टी सीएम के क्षेत्र में सरकारी स्कूल के गार्ड को अपराधियों ने मारी गोली…

Bihar Now

जयनगर में नीतीश का हुआ रोड शो… लोगों ने सीएम पर बरसाए फूल, फूल से बचने के लिए छाते में छुपे मुख्यमंत्री…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो