Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

जयनगर में नीतीश का हुआ रोड शो… लोगों ने सीएम पर बरसाए फूल, फूल से बचने के लिए छाते में छुपे मुख्यमंत्री…

अजय धारी सिंह, मधुबनी

मधुबनी: जिले के जयनगर अनुमंडल शहर में झंझारपुर लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर त्रिकोणीय मुकाबले के बीच एनडीए प्रत्याशी रामप्रीत मंडल के समर्थन में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा रोड शो का कार्यक्रम आयोजित किया गया। रोड शो में भाजपा/जदयू गठबंधन समर्पित पार्टियों के नेतागण शामिल हुए।

रोड शो के कार्यक्रम के लिए चप्पे चप्पे पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात थे। फूलों की बारिश से नीतीश को बचाने के लिए सुरक्षाबलों ने नीतीश कुमार को छाते के अंदर छुपाकर कार तक लाया।

रोड शो से पहले मुख्यमंत्री का आगमन जयनगर के बेला गांव एनएच 104 स्थित पर हेलीकॉप्टर के द्वारा आगमन हुआ। वहां से नीतीश कुमार पार्टी रथ के द्वारा पूरे शहर जयनगर में रोड शो के माध्यम से जदयू प्रत्याशी रामप्रीत मंडल के समर्थन में घूमे।

रोड शो के दौरान पूरा शहर बैनर और पोस्टर से भरा हुआ था। साथ ही रोड शो के दौरान हजारों की संख्या में एनडीए के कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल, कार और पैदल नीतीश कुमार के साथ साथ पूरे शहर का भ्रमण किया। वहीं महिलाओं ने झुंड बनाकर नीतीश कुमार के जयजाकर के नारे लगाए।

पूरे रोड शो के दौरान जयनगर की आम जनता नीतीश कुमार पर सड़क के दोनो ओर से फूल बरसाती रही। बस से निकल कर कार में जाते समय फूल से बचने के लिए सुरक्षाबलों ने नीतीश कुमार को छाते के अंदर छुपाकर कार तक लाया।

रोड शो के दौरान बैंड बाजा और अन्य कार्यक्रम के द्वारा रोड शो को सफल बनाया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित जल संसाधन मंत्री संजय झा, शीला मंडल, विजय चोधरी, मीना कामत, रामप्रीत मंडल सहित अन्य नेतागण शामिल हुए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय नेता के आलावे कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

 

 

Related posts

Best Online Casino Reviews New Zealand

Bihar Now

सम्राट चौधरी ने अयोध्या में उतारी पगड़ी, सरयू नदी में लगाई आस्था की डुबकी… क्या हुआ “सम्राट” का वादा, भूल गए कसम और इरादा ?…

Bihar Now

एक दिवसीय हड़ताल पर हैं डॉक्टर, मरीजों को करनी पर रही परेशानियों का सामना…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो