Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश कुमार पर तेजस्वी का तंज !… “हक और अधिकार की लड़ाई है ये चुनाव, लालू के विचारधारा के समर्थक – मुकेश सहनी…

मधुबनी:* अंधराठाढ़ी प्रखंड के मदनेश्वर स्थान परिसर में बुधवार दोपहर को पूर्व डिप्टी सीएम नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने सुमन महासेठ के समर्थन में चुनावी सभा किया। उन्होंने कहा है कि यदि उनकी सरकारी सत्ता में आई तो हर वर्ष एक करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देंगे।

एलपीजी गैस सिलेंडर 500 सौ में देंगे। पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करेंगे। रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों को एक लाख रुपए देंगे। 200 यूनिट बिजली मुफ्त में देंगे। नरेंद्र मोदी गोबर को भी हलवा बना देते हैं। बीजेपी का मतलब है बड़का झूठा पार्टी।

नीतीश पर कसा तंज, कहा चाचा बीच में ही हेरा फेरी कर दिए। उन्होंने इंडिया गठबंधन के वीआईपी प्रत्याशी सुमन महासेठ के लेडिज पर्स देने का आह्वान करते प्रत्याशी को जनता द्वारा जीत का माला पहनाने की अपील की। मुकेश सहनी ने कहा कि

वर्ष 2020 में इनके चार विधायकों के बल पर जदयू की सरकार बनी, लेकिन कुछ ही दिन के बाद उनके विधायकों को तोड़कर खरीद लिया गया। ये चुनाव हक और अधिकार की लड़ाई के लिए है। हम लोग लालू प्रसाद के विचारधारा के समर्थक हैं।

पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव बुधवार को मदनेश्वरस्थान स्थित हाईस्कूल मैदान में महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वह झूठा आदमी है।

ये झूठ के सिवाय कुछ नहीं बोलते हैं। गोबर को भी हलवा बना देते हैं। बीजेपी का मतलब है बड़का झूठा पार्टी। मोदी ने झूठ बोल कर ठगने का काम किया। हिंदू मुस्लिम मंदिर मस्जिद इस्लाम सनातन के बारे में बोल बोलकर सत्ता सुख भोगने का काम कर रहे।

मोदी जी ने जो आश्वासन दिए क्या वह आपको मिला? गरीबी खत्म हुई? बेरोजगारी दूर हुई? किसानों की आई दोगुनी हुई? हर गरीब को पक्का मकान मिला? 15 -15 लाख रुपए आपके खाते में आए? काला धन वापस हुए ?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर चुटकी लेते हुए तेजस्वी ने कहा कि चाचा बीच में ही हेरा फेरी कर दिए। 19 वर्षों में इन्होंने कोई काम नहीं किया। कहा कि मैंने बेरोजगार युवाओं को नौकरी देना प्रारंभ किया। किंतु नीतीश चाचा के हेराफेरी के कारण ही शत प्रतिशत नौकरी देने में सफल नहीं हो सका।

इन्होने एक-एक वोट इंडिया गठबंधन के वीआईपी प्रत्याशी सुमन महासेठ के लेडिज पर्स देने का आह्वान करते प्रत्याशी को जनता द्वारा जीत का माला पहनाने की अपील की।

वहीं वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा कि ये चुनाव हक और अधिकार की लड़ाई के लिए है। बाबा साहेब ने जो संविधान लिखे उसी पर वे लोग आज खड़े है। वरना हम लोगों का वजूद नहीं रहता। भाजपा उसी संविधान को मिटाना चाहती है। केंद्र सरकार ने दो-दो मुख्यमंत्री को जेल भेज दिया। कई सरकारों को गिरा दी। विधायकों को खरीद कर जनता को अपमानित कर रहा। आगे कहा कि वर्ष 2020 में इनके चार विधायकों के बल पर जदयू की सरकार बनी। लेकिन कुछ ही दिन बाद उनके विधायकों को तोड़कर खरीद लिए गए।

कहा वह प्रधानमंत्री का विरोध नहीं करते। बल्कि इन्होंने 5 साल पूर्व जो वादा किए क्या उसे पूरा किया उसका जवाब दे। कहा हमें 5 किलो अनाज नहीं, बल्कि हमारे बच्चे को नौकरी चाहिए। मुफ्त इलाज चाहिए। पढ़ने के लिए स्कूल चाहिए। अब हिंदू मुसलमान को लड़ाकर राज करने की परंपरा नहीं चलेगी। कहा हम लोग लालू प्रसाद के विचारधारा के समर्थक हैं।

Related posts

Bihar Now

पटना के सबसे गंदा शहर होने पर तेजस्वी का तंज…कहा – कहीं तो नंबर वन बने नीतीश कुमार…

Bihar Now

रफ्तार की कहर ने ली एक शख्स की जान, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो