Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधबिहार

महादलित की गोली मार हत्या मामले में भारत सरकार के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने लिया संज्ञान…

प्रभाष चंद्रा ,सुपौल .

सुपौल में पिछले 29 तारीख को दबंगों द्बारा एक महादलित युवक की हत्या कर देने के मामले में भारत सरकार के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने संज्ञान लिया है .आयोग के सदस्य योगेन्द्र पासवान आज मृतक के घर पहुंच उनकी विधवा से घटना की जानकारी ली और सरकार द्बारा हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया.

इस दौरान श्री पासवान ने कहा की घटना की जितनी निंदा की जाए कम है .उन्होने कहा कि वे चाहते हैं कि इस मामले में हत्यारे कि जल्द गिरफ्तारी कर पुलिस उसे सख्त सजा दिलाए. उसके विरुद्ध स्पीडी ट्रायल किया जाए , साथ ही कहा कि हत्यारों द्वारा पीड़ित परिवार के विरुद्ध जो झूठा मामला दर्ज करवाया गया है ,उसकी जांच और समीक्षा कर इनलोगों को राहत दें .

इसके अलावे कहा कि एससी एसटी एक्ट के तहत पीड़ित परिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद 4 लाख 12 हजार 5 सौ रुपया का भुगतान हो गया है .इसके अलावे चार्ज शीट समर्पित करने के बाद पुनः उतनी ही राशि मृतक के विधवा को भुगतान किया जायेगा और एससीएसटी एक्ट के तहत मृतक के विधवा को पेंशन दिया जायेगा.

वहीं उन्होने कहा कि वे खुद डीएम से मिलेंगे और उनसे अनुबंध के आधार पर विधवा को नौकरी मिले इसके लिए बात की जायेगी, इस मौके पर उनके साथ सदर एसडीओ कयूम अंसारी , डीएसपी विद्यासागर भी मौजूद थे .

सदर थाना क्षेत्र के राजा खरहोड़ गांव में पिछले 29 तारीख को गांव के दबंग शत्रुघ्न यादव और उनके लोगों ने एक महादलित गजेन्द्र सादा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी .जिसके बाद इस मामले में पांच को हत्यारोपी बनाया गया था. जिसमें तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है ,जबकि दो आरोपी आज भी पुलिस की पकड़ से दूर है , हत्या रोपी की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण शुक्रवार को मृतक के परिजनों ने एसपी आवास के सामने प्रदर्शन भी किया था .

Related posts

मधुबनी के एक गांव में नहीं थम रहा डायरिया का प्रकोप… अब तक चपेट में आए 60 से ज्यादा लोग, स्थिति नियंत्रित -CS…

Bihar Now

Popular Pokies With Welcome Bonus That Payout

Bihar Now

Gambling Lobby Australia

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो