Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

महावीरी झंडा जुलूस के दौरान दो पक्षों में पथराव, दो पुलिसकर्मी व पत्रकार समेत करीब एक दर्जन लोग घायल, अस्पताल में भर्ती…

बगहा : महावीरी झंडा जुलूस के दौरान रतन माला बड़ी मस्जिद के समीप दो पक्षों के बीच हुई पथराव में दो पुलिसकर्मी पत्रकार समेत करीब एक दर्जन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए जुलूस में पथराव की स्थिति नियंत्रण से बाहर देखते हुए पुलिस प्रशासन को मजबूरन आंसू गैस के गोले छोड़ना पड़ा

वही अपर पुलिस अधीक्षक आर के चौधरी को घटना की सूचना मिली जिसको गम्भीरता से लेकर घटना स्थल पर करीब आधा दर्जन थाना की पुलिस मौके पर पहुंच स्थिति नियंत्रण करने में जुटे रहे घायलों को अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सा डॉ के बी एन सिंह के द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है

वहीं घटना की सूचना मिलते हैं एसडीम डॉक्टर अनुपमा सिंह अस्पताल पहुंच घायलों के स्थिति का जायजा लिया और चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों से घायलों का समुचित चिकित्सीय उपचार करने का दिशा निर्देश दिया बता दे कि घायलों में नगर थाना में पदस्थापित पुलिसकर्मी नगीना यादव सिपाही नंबर बीजीएच 5846 ,पुलिस लाइन में कार्यरत पुलिस कर्मी हरेश राम , पत्रकार मुन्ना राज समेत रतन माला वार्ड नंबर 33 अमित कुमार 13 वर्ष कोल्ड स्टोर बनकटवा निवासी आयुष कुमार 15 वर्ष रतन माला निवासी पहवारी प्रसाद राधेश्याम माझी बनकटवा निवासी गोलू कुमार एवं भगवान चौधरी समेत करीब एक दर्जन लोग घायल है जिन का इलाज अस्पताल में जारी है चिकित्सक डॉक्टर के बी एन सिंह ने बताया कि घायलों की स्थिति फिलहाल सामान्य है इलाज जारी है

गौरतलब हो कि जुलूस के दौरान रत्नमाला बड़ी मस्जिद के पास पथराव के दौरान पुलिसकर्मी पत्रकार समेत अन्य लोगों की घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने घटनास्थल पहुंचे वस्तु स्थिति का जायजा लिया और पुलिस पदाधिकारियों एवं मजिस्ट्रेटो की भारी संख्या में तैनाती करते हुए निगरानी करने का निर्देश दिया ताकि स्थिति नियंत्रण बनी रहे

Related posts

सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ पुतला दहन, सड़कों पर विरोध प्रदर्शन..

Bihar Now

Big Breaking : अभी-अभी अपराधियों ने एक बाइक सवार युवक को मारी गोली, हालात नाजुक…

Bihar Now

कहां है पटना पुलिस, एक बार फिर दिनदहाड़े अपराधियों ने लूट की वारदात को दी अंजाम

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो