Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

चाणक्य आईएएस एकेडमी में स्पेशल सेशन का आयोजन, सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए सिर्फ ज्ञान की नहीं, एक रणनीतिक दृष्टिकोण की भी जरूरत…

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के क्षेत्र में देश प्रसिद्ध संस्थान, चाणक्य आईएएस एकेडमी भावी सिविल सेवकों को सशक्त बनाने की दिशा में दृढ़संकल्पित है इसी क्रम को आगे बढ़ते हुए संस्थान ने बोरिंग रोड चौराहा स्थित शाखा में विशाल जिन्होंने 64वीं बीपीएससी परीक्षा में रैंक 4 हासिल करके अपना कीर्तिमान स्थापित किया है, द्वारा एक स्पेशल ओरीएन्टेशन क्लास का आयोजन किया।

विशाल ने सिविल सेवा परीक्षा के विभिन्न पहलुओं पर अपनी विशेषज्ञता साझा की, जिसमें परीक्षा रणनीति, तैयारी के लिए विभिन्न तरीके और विभिन्न विषयों से संबंधित भ्रांतियाँ शामिल थीं। कार्यक्रम के दौरान श्री विशाल ने कहा कि “सिविल सेवा परीक्षा न केवल ज्ञान की मांग करती है, बल्कि एक रणनीतिक दृष्टिकोण और सटीक तैयारी की भी मांग करती है।

कार्यक्रम मे उपस्थित चाणक्य आईएएस एकेडमी के रीजनल हेड डॉ कृष्णा सिंह ने बताया कि हमारे सेमिनारों का मुख्य उद्देश्य उम्मीदवारों को इस प्रतिस्पर्धी परीक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना है एवं इसके अलावा प्रतिभागियों को अपने जीवन में सिविल सेवकों के सामने आने वाली चुनौतियों और समाज पर उनके प्रभाव के बारे में जानकारी प्रदान करना भी है।

चाणक्या आईएएस एकेडमी के स्वर्णिम उपलब्धियों की चर्चा करते हुए डॉ. कृष्णा सिंह ने कहा कि शिक्षा समाज के उत्थान की कुंजी है और हमारे युवा भविष्य को आगे बढ़ाने का माध्यम हैं। छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए डॉ. कृष्णा सिंह ने बताया कि चाणक्या आईएएस एकेडमी के पटना में तीन ब्रांच बोरिंग कैनाल रोड, बोरिंग रोड चौराहा और राजा बाजार एवं बिहार में चौथी शाखा गया में खोली गई है, समेत देश के 16 राज्यों में 30 शाखाएं हैं।

हाल ही में प्रकाशित 66वीं बीपीएससी परीक्षा में संस्थान ने 138 छात्रों के चयन में अपनी प्रत्यक्ष भूमिका को निभाया है। विस्तृत निःशुल्क counselling के लिए छात्र 8929513755 पर कॉल कर सकते हैं।

Related posts

‘अपनी बदहाली के खुद जिम्मेदार, आप उसके ही हक़दार’, बिहार से नीतीश कुमार की विदाई पर रोहिणी आचार्य का वार…

Bihar Now

“वो” अंदाज जो गुप्तेश्वर पाण्डेय को “DGP” से बना देता है “खास”…

Bihar Now

नालंदा में 6 टुकड़ों में मिली प्रेमी विकास की लाश, प्यार का नतीजा…रूह कंपा देनेवाला खून !..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो