Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीबिहार

मुंगेर की घटना काफी निंदनीय, हजारों लोगों के आस्था के खिलवाड़ – पूर्व मंत्री, बिहार सरकार

-बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद डॉ0 मोनाजिर हसन ने 26 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस की गोली से मारे गए अनुराग के परिजनों को 50 लाख मुआबजा के साथ मृतक की बड़ी बहन को सरकारी नौकरी देने व दोषी पुलिस अधिकारियों एवं पूर्व SP के निजी सलाहकार कुमार कृष्ण,सिपाही बिरजेंद्र पर कानूनी कार्यवाई करने कि मांग की।मांग नही माने जाने पर डॉ0 हसन ने सड़क से सांसद तक आन्दोल करने की बात कही।

मुंगेर में 26 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस की गोली से मारे गए अनुराग के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व बेगूसराय के पूर्व सांसद डॉ0 मोनाजिर हसन ने दिलावरपुर स्थिति अपने आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों से कहा कि 26 अक्टूबर की रात प्रतिमा विसर्जन की दिन जो घटना हुई मैं उसकी पुरजोर निन्दा करता हूँ और बिहार सरकार से मांग करता हूँ के सरकार मृतक अनुराग के परिजनों को 50 लाख रुपया मुआवजा दे साथ ही मृतक की बहन को सरकारी नौकरी दे।इसके अलावा उस घटना में घायलों को 5-5लाख रुपया मुआवजा दे साथी इस मामले के दोषी पुलिस पदाधिकारीयो एवं पूर्व SP लिपी सिंह के निजी सलाहकार कुमार कृष्ण,सिपाही बृजेन्द्र पर 302 का मुकदमा चलाने की बात की।
र के पूर्त्री

इस के बाद उन्होंने जिला प्रशासन के बारे में कहा कि मुंगेर जिला प्रशासन ने मुंगेर के लोगों की आस्था के साथ खिलबाड़ किया है और देवी प्रतिमाओं को कचरा उठाने वाले ट्रेक्टर पर लाद के विसर्जन कराने कि घटना को प्रतिमाओं की बेहुरमती की बात बताई है।इसके बाद उन्हों ने कहा कि यदि मेरी मांग न मानी गई तो वे मुंगेर कि सड़कों से लेकर संसद तक आंदोलन करेंगे।

मनीष कुमार, बिहार नाउ, मुंगेर
बार के पूर्त्री।

Related posts

शहीद कुंदन की पत्नी को DM व SP ने गांव जाकर दिया 36 लाख का सहायता राशि, हर संभव मदद का दिया भरोसा…

Bihar Now

भाद्रपद द्वितीया पर रंग-बिरंगे फूलों से सजे बाबा गरीबनाथ, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक,महाश्रृंगार के बाद हुई आरती…

Bihar Now

नीतीश कैबिनेट का हुआ विस्तार, मिथिला परिधान में राजभवन पहुंचे हरी सहनी ने ली “मैथिली” भाषा में शपथ…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो