Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

मुंगेर की महिला व किशोर की दूसरी कोरोना की रिपोर्ट भी निगेटिव…

-एक सप्ताह तक दोनों को अस्पताल की निगरानी में रखा जाएगा

-एक सप्ताह के बाद रिपोर्ट सही रहने पर अस्पताल से मिलेगी छुट्टी

भागलपुर, :कोरोना वायरस के संक्रमण के खौफ के बीच शनिवार को एक खबर राहत भरी खबर आई है। कतर से आये युवक के संपर्क में आने से कोरोना वायरस की चपेट में आई महिला व किशोर की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। दोनों ने 10 दिनों की जद्दोजहद के बाद आखिरकार जिंदगी की जंग जीत ली है। हालांकि मायागंज अस्पताल से दोनों को छुट्टी एक हफ्ते बाद मिल सकेगी।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरसी मंडल ने कहा कि शनिवार को पटना से दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दोनों को अब जेनरल वार्ड में एक सप्ताह तक रखा जाएगा। पहले दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी देने की बात थी, लेकिन शुक्रवार को ऊपर से आई गाइडलाइन के तहत अब दोनों को 7 दिनों तक अस्पताल की निगरानी में रखा जाएगा। इसके बाद फिर से दोनों को टेस्ट होगा। रिपोर्ट सही रहने पर दोनों को छुट्टी दे दी जाएगी। मालूम हो कि मंगलवार को इलाज के बाद पहली बार दोनों का सैंपल पटना भेजा गया था, जहां से दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद शुक्रवार को दोबारा सैंपल लेकर पटना भेजा गया। अब दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।

25 मार्च को दोनों भर्ती हुए थे:

मुंगेर जिले के कासिमनगर की रहने वाली 35 वर्षीय महिला और 12 वर्षीय किशोर को 25 मार्च की शाम 5:10 बजे मायागंज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। दोनों का इलाज मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजकमल चौधरी की यूनिट में चल रहा था। डॉ. चौधरी के मुताबिक, महिला व बच्चे को लगातार एंटी वायरल दवा दी जा रही थी। दोनों को सर्दी, खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। हर छह घंटे पर दोनों की सेहत की जांच व मॉनिटरिंग के बाद तबीयत में सुधार हुआ। अब दोनों को सामान्य वार्ड में आम मरीजों की तरह रखा जाएगा। इलाज के बाद कोरोना पॉजीटिव मरीज के स्वस्थ होने का यह भागलपुर समेत पूर्वी बिहार का पहला मामला है। वहीं अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरसी मंडल ने कहा कि दोनों को अब आइसोलेशन वार्ड से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो दवा दी जाएगी। उधर, मायागंज अस्पताल में इलाजरत मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आने से अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली है। वहीं दूसरे कोरोना पॉजिटिव दूसरे मरीजों में भी ठीक होने की उम्मीद जगी है।

Related posts

Early Morning Gaming Roims Pokies

Bihar Now

Online Casino Live Roulette Nz

Bihar Now

जगदानंद सिंह होंगे आरजेडी के नए प्रदेश अध्यक्ष

Bihar Now