Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मुंगेर के इस पीड़िता के दर्द को सुनिए, मुख्यमंत्री जी !… इंसाफ की गुहार, क्या मिलेगा “समाधान” !…

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश इनदिनों सूबे में समाधान यात्रा पर हैं.. समाधान यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मुंगेर का दौरा करेंगे.. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुंगेर दौरे के बीच एक रुह कंपा देने वाली खबरें सामने आई है… मुंगेर के खड़गपुर थाना अंतर्गत मुधरनी की एक पीड़िता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इंसाफ की गुहार लगाई है…

सड़क हादसे की शिकार अपने पती और बेटी की मौत के बाद पीड़िता पूनम देवी इंसाफ की मांग को लेकर दर दर भटक रही है.. पीड़िता पूनम देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुहार लगाते हुए कही है कि मुंगेर के तारापुर खड़गपुर मुख्य मार्ग पर बीते 30 दिसंबर 2022 को BA की परीक्षा दिलाने के लिए ले जाने के क्रम में एक बालू लदे हाइवा ट्रक ने उनके पति सागर शर्मा और बेटी सुनीता कुमारी को कूचल दिया,…जिससे बेटी सुजीता की मौके पर ही मौत हो गई और पति की इलाज के दौरान मौत हो गई…

पीड़िता पूनम देवी ने बताया कि कुछ वर्ष पहले उनके बेटे की भी मौत हो चुकी है.. इसी कारण पति और बेटी की मौत के बाद से वो बेसहारा हो चुकी हैं.. पीड़िता पूनम देवी अपने परिवार में अकेले होने के बावजूद सड़क हादसे में शिकार अपने पति और बेटी की इंसाफ के लिए दर दर भटक रही हैं… लेकिन 2 महीने बीत जाने के बाद अभी उन्हें किसी तरह की प्रशासनिक और आर्थिक मदद सरकार की ओर से नहीं मिली है…

पीड़िता पूनम देवी की भाई विकास शर्मा ने बताया कि इस मामले में उन्होंने बिहार के तमाम कनीय अधिकारी से लेकर वरीय अधिकारी को ई-मेल अथवा पत्र देकर इंसाफ की मांग की.. लेकिन अभी तक इन्हें निराशा हाथ लगा..

अपनी पूरी परिवार को खो चुकी पीड़िता पूनम देवी को अब सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उम्मीदें हैं.. समाधान यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मुंगेर आगमन है, ऐसे में पीड़िता पूनम देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इंसाफ की गुहार लगाते हुए सरकार की ओर से आर्थिक मदद की गुहार लगाई हैं…

Related posts

Play New Zealand Roulette Online For Fun

Bihar Now

Free New Zealand Roulette

Bihar Now

सुशील मोदी द्वारा कांग्रेस को पिछड़ा विरोधी बताना हास्यास्पद, RSS ने कभी किसी दलित को संघ प्रमुख नही बनाया – कांग्रेस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो