Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराष्ट्रीय

Breaking : मधुबनी के DPO मुजफ्फरपुर से गायब, अपहरण का मामला दर्ज… अनहोनी की आशंका से परिवार भयभीत, दरभंगा के मूल निवासी है DPO …

मुजफ्फरपुर : बिहार में हत्या, अपराध, लूट, छिनतई और बलात्कार की घटनाओं के बाद किडनैपिंग की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के मधुबनी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां शिक्षा विभाग के एक अधिकारी को रहस्यमय ढंग से गायब हो गए हैं।

दरअसल, बिहार के मधुबनी में पोस्टेड शिक्षा विभाग के डीपीओ राजेश कुमार मिश्रा मुजफ्फरपुर के अहियापुर से से रहस्यमय ढंग से गायब हो गए। जब देर रात तक अहियापुर थाना इलाके के आयाची ग्राम मोहल्ला स्थित अपने आवास पर नहीं पहुंचे तो उनकी पत्नी अर्चना कुमारी ने अपहरण की आशंका जताते हुए अहियापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद अब पुलिस DPO के मोबाइल कॉल डिटेल्स और सीसीटीवी कैमरे से छानबीन कर रही है।

इस घटना को लेकर डीपीओ की पत्नी ने बताया कि, राजेश कुमार मिश्रा घर से पैदल ही निकले थे। लेकिन, जब देर रात घर नहीं लौटे तो उनके मोबाइल पर कॉल किया गया। जिसके बाद मोबाइल स्वीच ऑफ आने लगा। इसके बाद उनका कोई ट्रेस नहीं मिला। उनके परिजनों और करीबियों ने किसी तरह की कोई विवाद नहीं होने की बात बताई है।गायब डीपीओ दरभंगा जिले के लहेरियासराय के मूल निवासी हैं। आयाची ग्राम मोहल्ला में जमीन लेकर मकान बनाया है और पत्नी व बच्चे के साथ मुजफ्फरपुर में रहते हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

इधर, इस घटना को लेकर नगर डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि जांच में पता चला कि डीपीओ का एक मोबाइल उनके आवास के गेट पर बंद हुआ और दूसरा मोबाइल बीबीगंज में विकास ट्रेडर्स के पास बंद हुआ। पुलिस की टीम ने सोमवार को सीसीटीवी खंगाला गया। इस CCTV फुटेज में डीपीओ बीबीगंज इलाके में दिखे।

Related posts

चुनाव कराए बगैर नीतीश कुमार को ही अगले 5 साल तक बनाएं मुख्यमंत्री, पटना के युवाओं ने चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंप कर की मांग…

Bihar Now

नई दिल्ली स्थित बिहार भवन के नियंत्रण कक्ष में आज कितने व्यक्तियों की समस्याओं पर कार्रवाई की गई ?

Bihar Now

सहरसा पहुंची NIA की टीम, आतंकी घुसे होने की सूचना…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो