Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में नीतीश कुमार का इकबाल खत्म, 2024-25 में होगा नीतीश मुक्त बिहार ! … BJP का मुख्यमंत्री पर करारा हमला…

बिहार में कैबिनेट विस्तार पर फंसे सियासी पेंच के बीच वार पलटवार का दौर जारी है…उपेंद्र कुशवाहा प्रकरण को लेकर जेडीयू पार्टी में मचे घमासान के बीच जहां एक तरफ विपक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमलावर है,तो वहीं उपेंद्र कुशवाहा को लेकर काफी सोफ्ट नजर आ रहा है…

जेडीयू कोटे से सरकार में मंत्री अशोक चौधरी पर उपेंद्र कुशवाहा के करीबी व पार्टी के ही MLC रामेश्वर महतो लगातार हमलावर हैं, तो वहीं बीजेपी के कद्दावर नेता सम्राट चौधरी उपेंद्र कुशवाहा पर काफी नरम और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गरम नजर आ रहे हैं…

सम्राट चौधरी ने शनिवार को बेगूसराय दौरे के दौरान कहा कि उपेंद्र कुशवाहा राजनीतिक रुप से बड़े भाई हैं, ऐसे में कोई प्रस्ताव आता है तो विचार किया जाएगा…

वहीं बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री व नीतीश कुमार के काफी करीबी नेता संजय झा के ” टाइगर अभी जिंदा है” वाले बयान पर सम्राट चौधरी ने करारा तंज कसा है… सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब बूढ़े टाइगर हो गए हैं…

सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री नहीं हैं.. इनके ऊपर कोई और मुख्यमंत्री है जो इन दिनों विदेश में हैं.. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इकबाल बिहार में खत्म हो चुका है… सबकुछ इनका रिमोट अब लालू यादव के हाथों में है… क्योंकि तेजस्वी यादव का कोई अपना आधार नहीं है.. वो तो अभी बच्चे हैं….

वहीं सम्राट चौधरी ने कहा कि बीजेपी पार्टी ने संकल्प ली है कि 2024 और 2025 में नीतीश मुक्त बिहार कर देंगे….

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ..

Related posts

नीतीश कुमार को 9 वीं बार मुख्यमंत्री बनने पर जेडीयू के प्रदेश महासचिव ने मिलकर दी बधाई व शुभकामना…

Bihar Now

मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच बवाल, पथराव में पुलिस कर्मी सहित कई लोग घायल…

Bihar Now

बाढ़ ने दी दस्तक,पानी की सैलाब से टूटा तटबंध, कई इलाकों में घुसा पानी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो