Bihar Now
BREAKING NEWS
Agency NewsHeadlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

मुख्य चुनाव आयुक्त से मिली RJD की टीम : बैलेट पेपर से चुनाव कराने की कर दी मांग, EC को सौंपा 20 सूत्री ज्ञापन

पटना : राजद का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज पटना के होटल ‘लेमन ट्री’ में भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मिलकर आगामी लोकसभा का चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष वृषण पटेल‌, प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन एवं मुख्यालय प्रभारी महासचिव मुकुंद सिंह शामिल थे।

राजद प्रवक्ता एवं प्रतिनिधिमंडल के सदस्य चित्तरंजन गगन ने बताया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मिलकर राजद की ओर से 20 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से आगामी लोकसभा का चुनाव बैलेट पेपर से कराने, भी भी पैट से निकले पर्ची को मतदाता को दिखाने और सभी मतदान केन्द्रों के भीभी पैट पर्चियों को सीलबंद बॉक्स में रखकर ईवीएम के साथ हीं उसकी भी गिनती करवाने , मतदान के बाद मतदाता को मतदान की प्राप्ति रसीद उपलब्ध कराने,ईवीएम की गिनती शुरू करने के पहले पोस्टल बैलेट की गिनती कर प्राप्त मतों की घोषणा करवाने, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक एवं कमजोर वर्ग के मतदाताओं की संख्या कम रहने पर भी उनके लिए पृथक

मतदान केंद्र उनके टोले में हीं स्थापित करने, संवेदनशील मतदान केन्द्रों की पहचान सर्वदलीय बैठक की सहमति से निर्धारित करने, मतदान के रफ्तार का एक मानक निर्धारित करने, मतदान समाप्ति के बाद पोलिंग एजेंट को मतदान का पुरा ब्योरा उपलब्ध कराने , मॉक मतदान हेतु सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि को समुचित प्रशिक्षण दिया जाए तथा मतदान के पूर्व सभी दलों के प्रतिनिधि की उपस्थिति सुनिश्चित किया जाए।

Related posts

अनुपूरक परीक्षा के बदले औसत के आधार पर मैट्रिक का परीक्षा फल निकाले सरकार – पूर्व JDU MLC……

Bihar Now

जितिया पर्व को लेकर गंगा स्नान के लिए सिमरिया में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़…

Bihar Now

महीनों बीत जाने के बाद बिहार के स्वास्थ्य मंत्री की खुली नींद, पहली बार PPE किट पहनकर किया NMCH का निरीक्षण..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो