Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री के जनता दरबार में बड़ी लापरवाही आई सामने, लाईव प्रसारण के ऑडियो को किया गया बंद… लापरवाही या सरकार का निर्देश ?…

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता के दरबार में हाजिर होकर लोगों की शिकायत सुन रहे. मुख्यमंत्री का जनता दरबार भी आज कुव्यवस्था की भेंट चढ़ गया है. कहने को जनता दरबार का लाईव प्रसारण किया जा रहा, पर यह सिर्फ दिखावे भर है. लाईव प्रसारण तो किया जा रहा लेकिन बिना आवाज के. ऑडियो को गायब कर दिया गया है.

दरअसल, जनता दरबार के लाईव प्रसारण से सुशासन की बार-बार पोल खुल रही थी. एक ही शिकायत लेकर फरियादी बार-बार मुख्यमंत्री के पास पहुंच रहा था. जिससे सरकार की भारी फजीहत हो रही थी. शायद यही वजह है कि लाईव प्रसारण से ऑडिय़ो को गायब कर दिया गया है. न मिलेगी आवाज और न खुलेगी जनता दरबार की पोल.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता के दरबार में फरियादियों की शिकायत सुन रहे. सितंबर महीने का यह दूसरा जनता दरबार है. आज समाज कल्याण, शिक्षा समेत अन्य विभागों की समस्या को लेकर फरियादी सीएम नीतीश कुमार के पास पहुंचे हैं.

समस्या सुनकर अधिकारियों को फोन कर आवश्यक निर्देश दे रहे. लेकिन सिस्टम की लापरवाही ऐसी कि बिना आवाज के ही मुख्यमंत्री का दरबार लाईव किया जा रहा. कभी-कभी आवाज सुनाई पड़ रहा, फिर म्यूट कर दिया जा रहा. मुख्यमंत्री जब फोन से अधिकारियों को निदेश देते हैं, उस वक्त तो आवाज को पूरी तरह से बंद कर दिया जा रहा.

अब यह सरकार के निर्देश के बाद हो या निचले स्तर की लापरवाही है, यह तो मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारी ही बता सकते हैं. लेकिन इसे देखकर ऐसा लग रहा कि अब जनता दरबार सिर्फ दिखावे का रह गया है. दरबार और अधिकारियों की बार-बार पोल खुल रही थी,लिहाजा लाईव ऑडियो ही बंद कर दिया गया.

Related posts

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के जाते ही भिड़ गए भाजपा नेता, महिला नेत्री पर अभद्र टिप्पणी करने पर हुआ बवाल

Bihar Now

जातीय गणना पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज… न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा, फैसला बिहार के हित में आएगा – JDU…

Bihar Now

सेंट्रल जेल में भी दिख रहा कोरोना का असर,जेल भेजने से पहले की जा रही कैदी की जांच…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो