Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फिर फिसली जुबान… “लालू परिवार पर जमकर बोला हमला, बोले नौ बच्चे कोई पैदा करता है” ?….

बी एन सिंह पप्पन,कोसी ब्यूरो चीफ, बिहार नाउ

सहरसा – मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के महिषी विधानसभा अन्तर्गत नोहट्टा में सभा को संबोधित करते समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फिसली जुबान। दरअशल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मधेपुरा लोकसभा से एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी दिनेश चंद्र यादव के लिए सभा को संबोधन करने आये थे।

उन्होंने अपने संबोधन में पहले बताया कि हमने 08 हजार लोगों को नौकरी दिया लेकिन फिर से अपने गलती को सुधारते हुए बोला कि 08 लाख लोगों को नौकरी दिया। मुख्यमंत्री ने लालू परिवार पर भी जमकर निशाना साधा। नीतीश कुमार ने कहा कि जब से हम आए है कब्रिस्तान का घेरा बंदी करबाए है अब हिंदू मुस्लिम में कही झगड़ा नहीं होता है

उन लोगों के बात में चले जायेगा तो फिर से हिंदू मुस्लिम में झगड़ा करवाएगा लोग बाल बच्चा को आगे बढ़ाता है हमने लड़के लड़कियों के लिए काम किया इस तरह से कोई 09 बच्चा पैदा करता है क्या आप ही लोग बताइए तो इतना कोई बच्चा पैदा करता है क्या ? कितना बेटी को पढ़ा रहा है बेटा को पढ़ा रहा है हमलोग कोई अपना बेटा बेटी को पढ़ाए है हमलोग के लिए तो पूरा बिहार एक परिवार है और इसके बच्चे बच्ची हमलोग के है

हमलोग उनके लिए काम करते है ये लोग सिर्फ बोलते रहता है हम ही उसको लाए थे अब हटा दिए है तो कहता है पहले कोई बहाली नही होता था हम ही बहाली किए है हम बोले तुम कभी वहाली किए हो 2005 से 2020 तक हमलोगों ने बहाली किए 08 हजार लोगों को फिर अपनी गलती सुधारते हुए बोले 08 लाख लोगों को इधर हम बोले 10 लाख लोगों को और नौकरी देंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एन डी ए उम्मीदवार दिनेशचंद्र ठाकुर का नाम लिया लेकिन बाद में पीछे से जद यू नेता ने दिनेशचंद्र यादव उम्मीदवार हैं तब मुख्यमंत्री ने गलती सुधारते हुए दिनेशचंद्र यादव को वोट देने की अपील किया लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यहां यादव ही है इसलिए हम उन्हें ठाकुर से सम्बोधित कर इज्ज़त दिया हूँ। उन्होंने मधेपुरा संसदीय क्षेत्र से दिनेश चंद्र यादव को अपना मत देकर विजय बनाने की आमजनता से अपील किया।

Related posts

ऐतिहासिक होगी प्रशांत किशोर की पदयात्रा ! … बिहार के पहले नेता प्रशांत किशोर, जिन्होंने इतनी लंबी पैदल यात्रा करने का किया ऐलान…

Bihar Now

बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी…

Bihar Now

Big Breaking : मुंगेर के बाद भागलपुर में कृमि की दवा खाने से एक मध्य विद्यालय के 15 बच्चे की बिगड़ी तबीयत, रेफरल अस्पताल में भर्ती…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो