Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी,मारने वाले को 25 लाख इनाम की भी घोषणा, पुलिस महकमे में हड़कंप !…

बिहार के सासाराम से जहां सीएम नीतीश कुमार को एक सिरफिरे ने जान से मरवाने की धमकी दी है. इतना ही नहीं, मारने वाले को 25 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। यह धमकी फेसबुक पोस्‍ट पर दी गई है।

फेसबुक पोस्‍ट तेजी से वायरल हो गया है। पूरा मामला बिहार के रोहतास जिले का है। दूसरी ओर, फेसबुक पोस्‍ट को लेकर मुख्‍यमंत्री के समर्थकों में काफी गुस्सा है।

सिरफिरे के इस फेसबुक पोस्‍ट ने प्रशासनिक महकमे में हलचल मचा दिया। पुलिस प्रशासन की नींद उड़ गई। आनन-फानन में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने सिरफिरे का पता लगा लिया है। हालांकि, उस सिरफिरे को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

यह मामला सासाराम के दिनारा थाना क्षेत्र का है। एक युवक ने फेसबुक पोस्‍ट पर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्‍ट किया है। सिरफिरे युवक की पहचान तोड़ा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार पांडेय के रूप में की गई है। दिनारा थानाध्यक्ष ने खुद के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष सियाराम सिंह का कहना है कि धर्मेंद्र ने सीएम को जान से मारने वाले को 25 लाख रुपये इनाम देने की बात फेसबुक पर पोस्ट किया था। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts

एक साथ डबल मर्डर से इलाके में फैली सनसनी

Bihar Now

नीतीश कुमार पर चिराग पासवान का जोरदार हमला, भ्रष्टाचार में सीएम की संलिप्तता का आरोप, सरकार बनने पर जेल भेजने का वादा !..

Bihar Now

नालंदा में बाल बाल बचे नीतीश कुमार, हेलीकॉप्टर लैंडिंग से पहले टला बड़ा हादसा …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो