Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को नववर्ष की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को नये वर्ष 2025 की बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि वर्ष 2025 समस्त बिहारवासियों एवं देशवासियों के लिए सुख, शान्ति, सद्भाव, समृद्धि एवं अनंत सफलताओं का वर्ष होगा।

मुख्यमंत्री ने बिहार के गौरव को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ प्रदेश की विकास यात्रा में सहयात्री बनने का आह्वान करते हुये विश्वास व्यक्त किया है कि आनेवाले वर्ष में बिहार देश ही नहीं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना सकेगा।

उन्होंने न्याय के साथ बिहार के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुये विश्वास व्यक्त किया कि सबके सम्मिलित प्रयास से सुखी, समृद्ध एवं गौरवशाली बिहार का निर्माण होगा।

Related posts

बिहार में खाकी फिर हुई दागदार !… दरोगा पर लगा गर्लफ्रेंड के साथ नेपाल में अय्याशी के दौरान सरकारी पिस्टल लहराने का आरोप…

Bihar Now

पटना यूनिवर्सिटी में समारोह के दौरान मुख्यमंत्री का फिसला पैर, गिर गए नीतीश कुमार…

Bihar Now

शोर-शराबे के बीच सदन स्थगित, आमने-सामने नीतीश और तेजस्वी, पक्ष-विपक्ष के बीच जबरदस्त नोकझोंक…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो