Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नव वर्ष को लेकर अलर्ट मोड पर पटना पुलिस, डीएम और एसएसपी ने की विधि-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक…

साल 2024 की समाप्ति के साथ नए साल 2025 का आगाज होने वाले हैं ..नव वर्ष होने की वजह से पटना सहित पूरा प्रदेश जश्न में डूबा हुआ है …

लोगों के जश्न में किसी तरह की कोई परेशानियां न हो , इसके लिए पुलिस महकमा भी मुक्कमल तैयारियां कर चुकी हैं ..खास कर राजधानी पटना की बात करें, तो यहां भी पटना जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा सहित तमाम एंगल से तैयारियां पूरी कर ली है …

इसी संदर्भ में जिलाधिकारी, पटना एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना द्वारा नव वर्ष के अवसर पर विधि–व्यवस्था संधारण हेतु तैयारियों की अनुमंडलवार समीक्षा की गई।

अनुमंडल पदाधिकारियों तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को बाइकर्स गैंग से सख्ती से निपटने, गंगा नदी एवं अन्य नदियों में 1 जनवरी की संध्या 6 बजे तक सुरक्षा के दृष्टिकोण से मोटरबोट/नाव के परिचालन पर रोक हेतु निषेधाज्ञा का अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा सतत भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर रखने का निदेश दिया गया।

कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की संदेहास्पद सूचना 24×7 जिला नियंत्रण कक्ष (0612-2219810/ 2219234 ) एवं आपात नम्बर सेवा 112 पर दे सकते हैं।

 

Related posts

पटना के मरीन ड्राइव पर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर में एक आरोपी घायल…

Bihar Now

हाजीपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस का जबरदस्त विरोध…फेंकी गयी स्याही, दिखाए गए काले झंडे….

Bihar Now

Big Breaking : मोतिहारी में बेखौफ अपराधी, उप सरपंच को मारी गोली, घर जाने के दौरान वारदात को दिया अंजाम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो