Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में छात्र मोर्चा ने निकाला मशाल जुलूस… आखिरकार बीपीएससी अभ्यर्थियों के मुद्दों पर राजनीति क्यों ?…

नव वर्ष के जश्न में पूरा बिहार डूबा हुआ है ..हर कोई अपने अपने तरीके से नए साल के पहले दिन के एन्जॉय कर रहा है…बीपीएससी अभ्यर्थियों का धरना लगातार 14 वें दिन  भी शांतिपूर्ण तरीके से जारी हैं … लेकिन इसी बीच बीपीएससी अभ्यर्थियों के मुद्दों पर कुछ तथाकथित छात्र मोर्चा सियासत करने में जुटे हुए हैं …

जानकारी के मुताबिक, जहां नए साल के जश्न में हर कोई डूबा हुआ है, वहीं तथाकथित संयुक्त छात्र मोर्चा द्वारा विधायक आवास से इंकम टैक्स गोलंबर तक मशाल जुलूस निकाला गया। इसमें बमुश्किल 20 व्यक्ति शामिल हुए थे… इसमें एक भी बीपीएससी अभ्यर्थियों का डेलिगेशन या प्रतिनिधि शामिल नहीं थे ना ही इन लोगों का कोई जन सैलाव दिख रहा था…

तथाकथित छात्र मोर्चा के द्वारा निकाले गए मशाल जुलूस में  ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि 70 वीं बीपीएससी परीक्षा रद्द करो…

बता दें कि बीपीएससी अभ्यर्थियों का धरना शांतिपूर्ण तरीके से जारी है और सरकार से संवाद की कवायद भी जारी है … हालांकि इस विषय पर अभी तक सरकार की ओर से खास पहल नहीं की गई है ऐसा अभ्यर्थियों का कहना है … अभ्यर्थी अपने मांगों को लेकर डटे हुए हैं ….और सरकार के अंदर भी इस मुद्दे को लेकर हलचल तेज है  ..

सबसे बड़ा सवाल कि आखिरकार

1.बीपीएससी अभ्यर्थियों के नाम पर राजनीति क्यों ?…

2. मुद्दा बीपीएससी अभ्यर्थियों का, सियासत आपकी क्यों ?…

3. मशाल जुलूस में बीपीएससी अभ्यर्थियों का प्रतिनिधि क्यों नहीं ?…

4. ऐसे सियासतदान पर कानून कार्रवाई क्यों नहीं ?…

 

Related posts

गणतंत्र दिवस पर बिहार सरकार के “मंत्री” का अजीबोगरीब ज्ञान…

Bihar Now

Breaking : खगड़िया बम ब्लास्ट की जांच करने घटनास्थल पर पहुंची ATS की टीम, तफ्तीश मे जुटे तमाम अधिकारी..

Bihar Now

नीतीश को नकार चुकी है बिहार की जनता, दिन में ही देख रहें हैं बड़ा सपना … लोकसभा में नीतीश कुमार पर चिराग ने साधा निशाना …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो