Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने गोली मारकर की स्वर्ण व्यवसायी की हत्या, “सु”शासन पर सवाल ?…

मुजफ्फरपुर : एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से मुजफ्फरपुर दहल गया। अपराधियों ने स्वर्ण कारोबारी को गोली मारकर जख्मी कर दिया। ईलाज की दौरान स्वर्ण कारोबारी की मौत हो गयी।

एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन मौके पर पहुँच मामले की जांच कर रहे हैं। बताते चले कि पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के सरैया अनुमंडल के जैतपुर थाना क्षेत्र का हैं। जहाँ आज देर शाम जैतपुर थाना क्षेत्र के बसरा चौक पर स्थित एक स्वर्ण कारोबारी अपना दुकान बंद करके अपने घर जैतपुर थाना क्षेत्र के गिज़ास को जा रहा था।

इसी बीच बाइक सवार द्वारा स्वर्ण कारोबारी पर ताबड़तोड़ गोली चलाई गई। जिसने स्वर्ण कारोबारी को कई गोली लगने की बात सामने आ रही हैं। जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा आनन फानन में स्वर्ण कारोबारी को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों के बीच चीख पुकार मच गयी।

वही सूत्रों की माने तो दुकान बंद कर अपने घर को जा रहे स्वर्ण व्यवसाई को अपराधियों ने जब रोकने की कोशिश की तो स्वर्ण कारोबारी अपनी बाइक भगाने लगे। जिसके बाद अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। हालाँकि गोली लगने के बावजूद स्वर्ण कारोबारी अपने घर के पास पहुंच गिर गए।

जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा अपराधियो का पीछा किया जानें लगा। जिसके बाद अपराधी मौके का फायदा उठाकर अपनी बाइक शर्ट और अपना हेलमेट छोड़ फरार हो गए। जिसके बाद सुचना मिलते ही मौके पर स्थानीय थाना प्रभारी और एसडीपीओ सरैया पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं। वही अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related posts

पहले चरण की वोटिंग शुरू, 16 जिलों के 71 सीटों पर वोटिंग…

Bihar Now

पत्रकार विमल यादव हत्याकांड का मुख्य शूटर अर्जुन शर्मा गिरफ्तार…

Bihar Now

RJD को बड़ा झटका,5MLC ने छोड़ी पार्टी,थामा जेडीयू का दामन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो