Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा… आग लगने से 4 बच्चों की जिंदा जलकर मौत … 6 गंभीर रूप से घायल…

रिपोर्ट – टिंकू कुमार

मुजफ्फरपुर के सदर थाना इलाके से वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ देर रात करीब 11 बजे तीन घरो में अचानक आग लग गई, जिसमें चार बच्चियां जिन्दा जल गई, वहीं आधा दर्जन लोग बुरी तरह झूलस गए हैं, जिन्हे इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है.

दरअसल देर रात सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु स्टेशन के निकट झोपडीनुमा मकान में रह रहे नरेश राम के घर में अचानक आग लग गई, देखते ही देखते आग ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया जिसमे उनकी चार बेटियां 12 वर्षीय सोनी, 8 वर्षीय शिवानी, 5 वर्षीय अमृता और 3 वर्षीय रीता की जलकर मौत हो गई. आग इतनी तेजी से लगी कि किसी को निकलने और संभलने का मौका तक नहीं मिला.

वहीं इस अगलगी में नरेश के भाई राजेश और मुकेश राम के घर में भी आग लग गई, जिसमे करीब आधा दर्जन लोग झुलस गए, सबका इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है.

वही मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंचे सदर थाना की पुलिस ने आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया वहीं पुलिस द्वारा मृतक चारों बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

Related posts

CAA और NRC के विरोध में क्या फिर सड़कों पर उतरेगी RJD ?

Bihar Now

बिहार कैबिनेट की बैठक में लगी 13 एजेंडों पर मुहर…

Bihar Now

दरभंगा एयरपोर्ट को लेकर मंत्री संजय झा का बड़ा बयान… रेवेन्यू के मामले में देश का नंबर वन एयरपोर्ट होने के बावजूद सुविधा नदारद…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो