Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क दुर्घटना, बारात से लौट रही बस और ट्रक में टक्कर, 4 की मौत,एक दर्जन घायल

मुज़फ़्फ़रपुर : शुक्रवार को अहले सुबह मनापुर थाना के पानापुर ओपी क्षेत्र के नरियार में एक बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई. घटना में चार लोगों की मौत हो गई. वहीं, करीब एक दर्जन लोग घायल हैं जिसमें से कई लोगों की हालत गंभीर है. यह हादसा तब हुआ जब मोतिहारी के ढाका से बारात गयाघाट लौट रही थी

दरअसल जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह एक बस में कुछ लोग मोतिहारी के ढाका से लौट रहे थे. वहां वे शादी में बाराती बनकर शामिल होने के लिए गए थे. वहां से लौटने के क्रम में शुक्रवार की अल सुबह मीनापुर थाना के पानापुर ओपी के नरियार में बस पंचर हो गई.

इधर, बस पंचर होने के बाद उसे सड़क पर ही टायर बदलने का काम हो रहा था. इस दौरान बस से कुछ लोग उतरकर बस के सामने खड़े थे. इस दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने बस में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी. इसकी वजह से बस के सामने खड़े चार लोगों की मौत हो गई.

वहीं करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए जिन्हें एसकेएमसीएच समेत अन्य अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है. मृतकों की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है वही एसडीओ पूर्वी कुंदन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि 4 लोगों की मौत हो गई है और करीब 1 दर्जन लोग घायल है

चंदन चौधरी, बिहार नाउ, मुजफ्फरपुर

 

Related posts

Deposit 15 Get Bonus Online Craps

Bihar Now

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, ‘मुझसे जुड़े लोगों को…’

Bihar Now

बिहार : DM की गाड़ी ने 6 लोगों को रौंदा, 1 बच्चा समेत 3 की मौत, 3 घायल… आक्रोशित लोगों ने NH-57 को किया जाम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो