Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Blast Update: दरभंगा ब्लास्ट मामले की जांच के लिए NIA की टीम पहुंची दरभंगा ,अधिकारियों ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, अभी तक इस मामले में 3 संदिग्ध गिरफ्तार …

पटनाः बिहार के दरभंगा रेलवे स्टेशन पर पार्सल ब्लास्ट मामले की जांच में कई एजेंसियां जुटी है. कई राज्यों की पुलिस, एटीएस और एसटीएफ लगातार छापेमारी और कार्रवाई कर रही है. जांच की कड़ी में एनआईए की टीम दरभंगा पहुंच चुकी है.

NIA की टीम दरभंगा स्टेशन पहुंची. अधिकारियों ने धमाके वाली जगह का निरीक्षण किया.NIA की टीम दरभंगा आईजी के ऑफिस में पहुंची. एनआईए के अधिकारी आईजी अजिताभ कुमार, एसएसपी बाबूराम और सिटी एसपी अशोक प्रसाद की मौजूदगी में विचार-विमर्श  किए….

UP STF ने शामली से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है.. हाजी कासिम और कफील को गिरफ्तार किया गया है.. दोनों गिरफ्त में आए शख्स रिश्ते में पिता-पुत्र हैं..दरभंगा ब्लास्ट मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है..तेलंगाना ATS ने एक को गिरफ्तार किया है..

पार्सल पर दिया मोबाइल नंबर शामली के कैराना का था.दोनों संदिग्धों से कैराना थाना में पूछताछ चल रही है.. इस मामले की जांंच करनेेेे को लेकर NIA की 6 सदस्यीय टीम दरभंगा पहुंचने वली है..

बता दें कि बीते 17 जून को दरभंगा जंक्शन के प्लेटफार्म 1 पर पार्सल में ब्लास्ट हुए थे.. विस्फोट से संबंधित एक मामला गुरुवार को लखनऊ में दर्ज किए जाने की सूचना है.. ब्लास्ट के बाद एसएसएल टीम ने जांच के लिए सैंपल भेजा था जिसके संबंध में सूत्र बताते हैं कि वह हाइली एक्सप्लोसिव पदार्थ है.. उधर, जांच एजेंसियों की सिकंदराबाद, तेलंगाना, चतरा सहित देश में 6 से अधिक जगहों पर छापेमारी जारी है….

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

 

Related posts

टाइम्स हायर एजुकेशन एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2021 जारी…. भारतीय विश्वविद्यालयों में टॉप पर अपना जलवा बरकरार रखा KIIT ..

Bihar Now

तेजस्वी यादव पर किसने कसा तंज ?…क्यों कहा उठो, जागो और ट्वीट कर भड़काना शुरू करो ?…

Bihar Now

ठेले पर बिहार सरकार का “सिस्टम ” !… कूड़े ढ़ोने वाले ठेले पर शव को पहुंचाया गया श्मशान… नालंदा में कोरोना से हुई थी मौत…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो