Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मॉल है… सिनेमा हॉल है… या बाजार घूमने आए हो ?’… छात्रों से बोले केके पाठक- नाम कट जाएगा…

सहरसा से बी एन सिंह पप्पन...

शिक्षा विभाग के अपर सचिव की कमान जब से के.के पाठक ने संभाली है तब से शिक्षा महकमा में हड़कंप मच गया है और विद्यालयों की विधि व्यवस्था भी बहुत हद तक सुदृढ़ होते हुए धरातल पर दिख रहा है। शुक्रवार को अपर सचिव के.के पाठक ने सहरसा दौरा किया जिसको लेकर जिले के शिक्षा विभाग सहित शिक्षकों में अहले सुबह से विद्यालय जाने को अफरातफरी मची रही। लेकिन धरातल पर कुछ और सामने आई और शुक्रवार को महज 04 विद्यालयों का निरीक्षण कर अपर सचिव मधेपुरा के लिए रवाना हो गए।

04 विद्यालयों का अपर सचिव ने किया निरीक्षण
———————- —
के.के पाठक अपर सचिव शिक्षा विभाग गुरुवार को देर संध्या सहरसा आये और आते ही उन्होंने बीएड विद्यालयों में चल रहे आवसीय प्रशिक्षण का जायजा लिया और वहाँ पर कई तरह के दिशा निर्देश दिए। जबकि शुक्रवार को जलाधिकारी वैभव चौधरी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार , क्षेत्रीय शिक्षा निदेशक के वरीय कर्मी ओम शंकर कुमार सहित तमाम डीपीओ और अन्य कर्मियों के साथ मनोहर उच्य विद्यालय पूरब बाजार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मनोहर उच्य विद्यालय के प्रचार्य संजय झा के साथ विद्यालयों का वर्ग कक्ष ,शौचालय , प्रयोगशाला , बनने वाले नए भवन आदि का निरीक्षण करते हुए कई तरहों के दिशा निर्देश दिए। मनोहर उच्य विद्यालय के बाद जिला गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण किये और वहाँ भी कई तरहों के दिशा निर्देश दिए। अपर सचिव के.के पाठक शहर के दो स्कूलों की जांच के बाद मनोहर प्लस टू उच्य विद्यालय बैजनाथपुर का निरीक्षण किये जहाँ बच्चों की कम उपस्थिति पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्द अब्दुल्लाह को कई तरह के सख्त दिशा निर्देश जारी किए।

फर्श पर बैठे बच्चों की अपर सचिव ने नही ली सुधि
…………….
अपर सचिव के.के पाठक निरीक्षण के दौरान ही मध्य विद्यालय बैजनाथपुर सौरबाजार पहुँचे जहाँ वर्ग पांच तक के बच्चे फर्श पर बैठने को मजबूर थे। लेकिन अपर सचिव ने उन बच्चों की सुधि तक नही ली और विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ राजीब कुमार सिंह के साथ अन्य वर्गों और व्यवस्थाओं को देख कर वापस निकल गए। वर्ग शिक्षिका कंचन कुमारी ने बताई की बच्चे मेधावी हैं लेकिन बैठने का साधन नही है जिस कारण परेशानी बढ़ जाती है। हालांकि विभिन्न जगहों पर जांच के दौरान मीडिया के सवालों से अपर सचिव के.के पाठक बचते नजर आए और एक जगह उन्होंने बताया कि इस मसले पर जिलाधिकारी कोई प्रतिक्रिया देगें।

Related posts

No Deposit Bonus Keep Winnings Nz

Bihar Now

70वीं BPSC का फाइनल रिजल्ट जारी,श्रद्धा पांडेय ने किया टॉप…दरभंगा की बेटी प्रिया ने लहराया परचम,10 वीं रैंक लाकर बढ़ाई मिथिला की शान …

Bihar Now

जिले में मिशन परिवार विकास पखवाड़ा के तहत लोगों को किया गया जागरुक

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो