Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना जंक्शन पर बम की सूचना से हड़कंप , डॉग स्क्वायड और GRP कर रही तलाश…

बिहार की राजधानी पटना जंक्शन के स्टेशन पर बम होने की सूचना से अफरातफरी मच गई. किसी ने पटना जंक्शन पर बम होने की सूचना पटना जंक्शन के स्टेशन प्रबंधक राजू कुमार को दी. उन्होंने तुरंत ही इसकी जानकारी जीआरपी पटना को दी. जीआरपी ने डॉग स्क्वायड की टीम को स्टेशन पर उतार दिया है. बम की तलाश की जा रही है.

जैसे ही बम होने की सूचना मिली जीआरपी ने इलाके को अपने कब्जे में ले कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया. भीड़-भाड़ वाली जगहों पर डॉग स्क्वायड के साथ सर्चिंग जारी है. जीआरपी की टीम क्लॉक रूम से लेकर यात्रियों के वेटिंग रूम तक सर्चिंग ऑपरेशन चला रही है. जहां भी कोई संदिग्ध वस्तु दिख रही है उसकी जांच की जा रही है.

गौरतलब है कि बम स्क्वॉयड को भी मौके पर बुलाया जा रहा है. अभी तक ये कन्फर्म नहीं हो पाया है कि बम किस प्लेटफॉर्म पर है. इसलिए जीआरपी ने प्लेटफॉर्म को लगभग खाली करा दिया है. एहतियात बरता जा रहा है कि अगर सूचना सही निकली तो कोई कैजुअलटी न हो. जीआरपी की टीम बड़ी ही सावधानी से बम तलाश रही है.

 

 

Related posts

पेगासस जासूसी मामले में सीएम नीतीश कुमार का बयान, मामले की जांच की मांग…

Bihar Now

बिहार में लू का प्रकोप जारी, चार जिलों में अब तक 9 लोगों की मौत, 6 जिलों में रेड अलर्ट … सभी स्कूलों को बंद करने का DM ने दिया निर्देश…

Bihar Now

महिला कालेज की छात्रा हुई उग्र घंटों काटी बबाल। प्रशासन के द्वारा समझा बुझाकर खत्म कराया आंदोलन।

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो