Bihar Now
BREAKING NEWS
टॉप न्यूज़बिहारराजनीति

युद्ध स्तर पर जारी है अभाविप का सदस्यता अभियान

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत बुधवार को श्रीकृष्ण महिला कॉलेज, एमआरजेडी कॉलेज एवं जीडी कॉलेज में अभियान चलाया गया। महिला कॉलेज में सदस्यता अभियान के अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश हित एवं छात्र हित में काम करने वाली छात्र संगठन है।

इसका मुख्य उद्देश छात्रों में देशभक्ति की भावना भरना, देश के प्रति छात्राओं युवाओं की जिम्मेदारी बताना है। संगठन अनेकता में एकता पर विश्वास करती है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शैक्षणिक परिवार की कल्पना की बात करती है, इसमें छात्र-छात्रा एवं शिक्षक काम करते हैं। मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल कुमार सोनू एवं जिला संयोजक कन्हैया कुमार ने कहा कि महिला कॉलेज जिला में छात्राओं के लिए एकमात्र कॉलेज है। लेकिन इसमें पीजी की पढ़ाई नहीं होने के कारण छात्राओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सभी विषयों की पढ़ाई नहीं हो रहा है, बार-बार यह मुद्दा उठाया जा रहा है। लेकिन अभी तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

नगर मंत्री शिवम कुमार ने कहा कि बेगूसराय के सभी डिग्री कॉलेज में क्लास सही ढंग से हो, छात्र कॉलेज में पढ़ने के लिए आवें, इसको लेकर बराबर अभियान चलाया जा रहा है। कॉलेज नामांकन एवं परीक्षा केंद्र नहीं, बल्कि पढ़ाई का केंद्र बने इस पर ध्यान देने की जरूरत है। मौके पर महिला कॉलेज अध्यक्ष वर्षा कुमारी ने कहा कि महिला कॉलेज में छात्राओं को सभी सुविधा मिले इसको लेकर आंदोलन करने की जरूरत है।

जीडी कॉलेज अध्यक्ष दिव्यम कुमार ने कहा कि आज जीडी कॉलेज में 630, महिला कॉलेज में 350 एवं एमआरजेडी कॉलेज में 175 छात्र-छात्राओं को सदस्य बनाया गया है। इस अवसर पर कॉलेज मंत्री हिमांशु कुमार, जूही कुमारी, रुबी कुमारी, ममता कुमारी, पूजा कुमारी, रवि कुमार, घनश्याम कुमार, आदि शंकर, नीतीश कुमार, दिव्यांशु कुमार एवं हिमांशु कुमार आदि उपस्थित थे।
वीरेन्द्र कुमार, बेगूसराय

Related posts

दिनदहाड़े व्यवसायी से 115000 अपराधियों ने लूटा

Bihar Now

मोतिहारी बंद का असर, राजद कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर सड़क को किया जाम

Bihar Now

गरीबी दूर करने के लिए अच्छी सरकार जरूरी: मुकेश सहनी

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो