Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्यजीवन शैलीबिहार

बेगूसराय में ऑपरेशन रोड से मचा हड़कंप

बेगूसराय में लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए ऑपरेशन रोड बुधवार से शुरू हो गया। डीआईजी राजेश कुमार द्वारा जाम से मुक्ति के के निर्देश तथा मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में हुए बैठक के बाद बुधवार को प्रशासन सड़क पर उतर आया।

सदर डीएसपी संजीव कुमार चौधरी, सदर डीएसपी राजन सिन्हा, डीटीओ श्री प्रकाश, एमवीआई गौतम कुमार एवं नगर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस बल ने वॉर्निंग देने के बाद कारवाई शुरू कर दी। इस दौरान दर्जन भर बाइक के साथ बड़ी संख्या में ठेला-खमोचा समेत अन्य सामान थाना ले जाया गया है।

कुछ दुकानदारों को नगर निगम के अधिकारी ने सड़क अतिक्रमण करने को लेकर दुकानदार को फाइन काटकर सख्त हिदायत भी दी गई है।अचानक हुए प्रशासनिक कार्रवाई से बाजार में अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है। एसडीओ ने बताया कि जाम की हालत काफी गड़बड़ है। जिला प्रशासन को आम लोगों के तरफ से लगातार शिकायतें मिल रही थी कि अतिक्रमणकारियों के द्वारा सड़कों पर जबरन दुकान लगा दिया जाता है। जिससे बाजार करने आए लोगों, मरीजों, छात्र एवं एम्बुलेंस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

नगर निगम के द्वारा बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चलाने की इजाजत दे दी गई है। जिस वजह से हर वक्त सड़कों पर जाम का आलम बना रहता है। लोग दस मिनट के काम के लिए घंटों अपना समय बेवजह बर्बाद करने को विवश रहते हैं। डीएम द्वारा शहर को अतिक्रमण तथा जाम से मुक्त करने के लिए सभी कारगर कदम उठाने का निर्देश दिया गया है। यह अभियान नियमित चलेगा। अब दूसरी कड़ी में ई रिक्शा चालकों का रूट निर्धारित किया जाएगा, जिससे शहर में जाम की समस्या खत्म होगी।

वीरेन्द्र कुमार, बेगूसराय

Related posts

Exclusive: खौफ के साए में काम करने को मजबूर हैं निगमकर्मी, बेपरवाह दिख रहे अधिकारी !…

Bihar Now

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा बयान … ‘ इतिहास बदलना चाहती है BJP, विपक्षी एकता से ही देश सुरक्षित होगा’,…

Bihar Now

Big Breaking : दारोगा की हत्या के महज चंद घंटो में ही फिर एक व्यवसायी की हत्या, सीतामढ़ी में पिछले दो दिनों में 4 हत्याएं… “सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो