Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीयहॉलीवुड

राजस्थान के चूरू से भी गर्म हुआ पटना, बिहार के 20 शहरों में लू का कहर…

पटना. पूरे बिहार में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है. शेखपुरा बिहार का सबसे गर्म शहर बन गया. अगले 24 घंटों तक लू के थपेड़े कम नहीं होने वाले हैं, लेकिन इसके बाद पुरवा हवा चलने से बारिश की संभावना जताई गई है. जिससे तापमान में 02 से 04 डिग्री तक की गिरावट आएगी…

राजधानी पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान राजस्थान के चूरू से अधिक दर्ज किया गया. पटना का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि चूरू का अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहा…

वहीं, बिहार में 43.6 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 02 दिनों तक पटना समेत प्रदेश के 20 जिलों में लू की स्थिति बनी रहेगी. वहीं, इसके बाद पछुआ की जगह पुरवा का प्रवाह होने से कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने से तापमान में 02 से 04 डिग्री तक की गिरावट आने से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी…

पटना समेत प्रदेश के 17 शहरों के पूर्णिया, वाल्मीकि नगर, सुपौल, फारबिसगंज, सबौर, डेहरी, मोतिहारी, शेखपुरा, जमुई, भोजपुर, वैशाली, खगड़िया, बांका, कटिहार, नवादा, हरनौत और सहरसा के अगवानपुर में लू चला.इस दौरान हवा की गति 10-20 किमी प्रतिघंटा और कुछ स्थानों पर झोंके के साथ 30 किमी प्रतिघंटा रहा. लू के प्रभाव से लोग घरों में बंद रहे, सड़कों पर आम दिनों की तुलना में भीड़ काफी कम रही…

पटना-43.5, गया-43.2, भागलपुर-42.2, मुजफ्फरपुर-40.0, औररंगाबाद-42.4, डेहरी-43.2, नवादा-43.2, जमुई-42.9, कटिहार-40.3, पूर्णिया-40.6, भोजपुर-42.6, वैशाली-41.8.

प्रदेश में अगले 24 घंटे के बाद मौसम में आंशिक परिवर्तन के आसार हैं. हीटवेव के हालात कम होने से लोगों को भीषण गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है. 02 दिनों के भीतर राज्य में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की भी संभावना है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक राकेश कुमार की माने तो उत्तर और पूर्वी बिहार में हीटवेव से शुक्रवार को राहत मिल जाएगी.

Related posts

मधुबनी में एक साथ तीन बच्चे की डूबने से मौत, मचा कोहराम… खिलौने के मिट्टी के लिए तालाब गए थे बच्चे…

Bihar Now

DAV स्कूल में 2दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन…

Bihar Now

कश्मीर में शहीद हुए बिहार के लाल लेफ्टिनेंट ऋषि रंजन, 22 नवंबर को आनेवाले थे घर, परिवार में मचा कोहराम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो