Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

रोहतास में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई लोग गंभीर रूप से घायल

बिहरा के रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के नीमडीहरा में बृहस्पतिवार को जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जबरदस्त मारपीट हुई. इस घटना में लाठी-डंडों का भी उपयोग किया गया, जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक का नाम राजू यादव है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

मारपीट की इस घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने खड़े हैं और अचानक मारपीट शुरू हो जाती है. इस दौरान चीख-पुकार मच जाती है,

जिससे आसपास के लोग दहशत में आ जाते हैं. राजू यादव के पिता ने बताया कि यह विवाद उनके पाटीदार से चल रहा था. उन्होंने कहा कि पहले तू-तू, मैं-मैं हुई और इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों का उपयोग किया गया.

इस घटना में राजू के अलावा चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं. वहीं इस मामले में करगहर थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही करगहर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पीड़ित पक्ष ने करगहर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

पुलिस अब आरोपियों की पहचान करने के प्रयास में जुटी हुई है. घटना ने क्षेत्र में तनाव पैदा कर दिया है और स्थानीय लोग इस गंभीरता को लेकर चिंतित हैं. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे विवादों को बातचीत के जरिए सुलझाएं और कानून अपने हाथ में न लें.

Related posts

मंत्री संजय झा ने फरियाद का लिया संज्ञान, संबंधित अधिकारी को कार्रवाई करने का दिए निर्देश…

Bihar Now

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू, चुल्हा लेकर विधानसभा के बाहर बैंठे कांग्रेस विधायक, महंगाई को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी !…

Bihar Now

मौत का “पोखर” !… डूबने से 4 बच्ची की मौत, गांव में मातम… मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजे देने का एलान…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो