Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

रोहतास में दो युवकों की गोली मार कर हत्याःनहर किनारे मिले शव, बाइक और खोखा बरामद; पहचान करने में जुटी पुलिस

बिहार के सासाराम में डबल मर्डर हुआ है। गुरुवार की सुबह दो युवकों का शव मिला है। दोनों युवकों की गोली मारकर हत्या करने की बात सामने आ रही है। मौके से 4 खोखा और एक बाइक भी बरामद की गई है।

शव के पास पॉलिथीन में लिक्विड भी मिला है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पा रही है। घटना बिक्रमगंज थाना के करियवा बाल नहर पुल के पास की है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह टहलने के लिए निकले लोगों ने धारूपुर सूर्य मंदिर के पास स्थित नहर पुल के पास दो लाश देखी। दोनों शव एक दूसरे से कुछ दूरी पर पड़े थे और काफी खून बिखरा पड़ा था।

गांव वालों ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पटना से एसएफएल टीम को बुलाया गया

माके पर पहुंचे बिक्रमगंज एसडीपीओ कुमार संजय ने कहा कि प्रथम दृष्टया यही लग रहा है कि यहां लाकर मारा गया है, अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। एसएफएल टीम अभी रास्ते में है। यहां पहुंचने पर सैंपल कलेक्शन होगा, उसके बाद ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। दोनों को गोली मारी गई है।

इसे भी पढ़िए,,,

रेप का विरोध करने पर पिता-दो बेटियों की हत्याः मां बोली-बेटी ने बात बंद कर दी थी; प्रेमी ने कहा था-किसी का होने नहीं देंगे

छपरा में घर की छत पर सो रहे परिवार पर धारदार हथियार से हमला किया गया। इस हमले में पिता और उनकी दो बेटियों की काटकर हत्या कर दी गई है। वहीं मां किसी तरह जान बचाकर भागी, लेकिन उस पर भी अपराधियों ने हमला किया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने अपना जुर्म भी कबूल लिया है। बताया जा रहा है कि प्रेम-प्रसंग में ट्रिपल मर्डर को अंजाम दिया गया है। मां ने बताया कि बेटी ने बात बंद की थी तो धमकी देते हुए कहा था कि किसी और का होने नहीं देंगे।

Related posts

Bihar Now

Bihar Now

Breaking : बिहार में बेखौफ अपराधी !… SBI बैंक में दिनदहाड़े 16 लाख की लूट, “सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो