Bihar Now
BREAKING NEWS
अंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

दुर्गावती में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मुहर्रम पर्व, चप्पे चप्पे पर रही पुलिस की पैनी नज़र।

अजीत कुमार कैमूर

 

दुर्गावती में आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मुहर्रम का पर्व सम्पन्न हो गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इमाम हुसैन को याद करते हुए देश के लिए अमन चैन शांति की दुआएं मांगी। इस दौरान दुर्गावती प्रखंड वीडियो रिचा मिश्रा, अंचलाधिकारी सदानंद कुमार व थानाध्यक्ष गिरीश कुमार अपने पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र का दौरा कर पल पल का जायजा लेते रहे।

महमूदगंज बाजार, खजुरा सरैया, नुआंव, करारी आदि जगहों पर जुलूस के दौरान छोटे बच्चे से लेकर बड़ों ने भी लाठी खेल कर अपने करतब दिखाए। लोगों ने बताया कि मुहर्रम का पर्व इमाम हसन हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाता है।

करबला के युद्ध में उनके पूरे कुनबे की शहादत पर मातम मनाकर उन्हें याद किया जाता है और उनके दिखाए रास्ते पर चलने की नसीहत दी जाती है। इस त्यौहार को लेकर सभी जगहों पर पुलिस प्रशासन मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मातम का यह पर्व शांति माहौल में सौहार्द के साथ मनाया गया।

Related posts

दिवंगत पत्रकार मनीष सिंह के परिजनों को अभी तक नहीं मिल पाया न्याय, हिन्दू जागरण मंच ने श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन, जल्द आरोपी पर कठोर कार्रवाई की मांग की…

Bihar Now

MLC के घर चोरी का मामला : 10 दिन बाद भी पटना पुलिस के हाथ खाली, लॉ एंड ऑर्डर पर उठा सवाल…

Bihar Now

विधानसभा में बिहार अपराध नियंत्रण संशोधन अधिनियम पास, विपक्ष का हंगामा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो