Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

कर्मनाशा नदी पुल पर दो राज्यों के तीन ताजियों का हुआ मिलन, सैकड़ो वर्ष पुरानी परंपरा की रस्म हुई कायम

 अजीत कुमार कैमूर

 

विओ – यूपी बिहार बार्डर स्थित कर्मनाशा नदी के पुल पर सैकड़ों वर्ष पुरानी परंपरा की रस्म इस वर्ष भी कायम हुई। नौबतपुर‌ यूपी तथा खजुरा, सरैयां बिहार के तीन ताजीयों का मिलन रस्मो रिवाज के अनुसार हुआ।

यहां पर सैकङों की संख्या मे यूपी के नौबतपुर एवं बिहार के खजुरा सरैयां के हिन्दु व मुस्लिम बन्धु शामिल होकर आपसी मुहब्बत व भाईचारा की मिशाल पेश की तथा या अली या हुसैन की नारों की गूंज के साथ इमाम हुसैन की याद में नौहा ख्वानी पढी गई। रिवाजों के अनुसार यूपी के नौबतपुर एवं बिहार के खजुरा सरैयां गांव का ताजिया विशाल जुलूस के साथ 10 वीं मुहर्रम की भोर मे अपने चौक से उठकर जीटी रोड से होते हुए यूपी बिहार सीमा के कर्मनाशा नदी पुल पर पहुंचा जहां पर या हुसैन के नारों के बीच तीनों ताजिया का मिलन हुआ। और काफी देर तक नौहा ख्वानी की सदाएं गूंजती रही बिहार के दोनों ताजिये के साथ लोग नौबतपुर के ताजिए को चौक तक पहुंचाए। वहां पर मुंह मीठा करने के बाद बिहार का दोनों ताजिया अपने अपने चौक पर लौट गया। फिर दोपहर एक बजे नौबतपुर का ताजिया बिहार के सरैया चौक पर पहुचा। यहां से दोनों ताजिया एक साथ खजुरा चौक पहुंचता. वहां से तीनों ताजिया एक साथ खजुरा पड़ाव स्थित हजरत अंजान शहीद बाबा के दरगाह के पास पहुंचा।

जहां पर खिलाड़ी गदका, बाना, बनेठी आदि खेलों का शानदार प्रदर्शन किया खेल को देखने के लिए काफी तादाद में आसपास के लोगों की भीड़ जुटी रही। शाम ढलने के बाद तीनों ताजिया कर्मनाशा नदी पुल पर पहुंचकर मिलन करने के बाद अपने अपने कर्बला को प्रस्थान कर गये।

Related posts

Popular Pokies With Welcome Bonus That Accept Paypal

Bihar Now

शिक्षक बहाली को लेकर घमासान के बीच जेडीयू ने जारी किया “दिल्ली” का आंकड़ा …

Bihar Now

बिहार के एक बड़े प्राइवेट अस्पताल की लापरवाही आई सामने, कैंसर पीड़ित मरीज को दी दूसरे मरीज की जांच रिपोर्ट.. डॉक्टर ने दूसरे के जांच रिपोर्ट पर दे डाली ब्रेन सर्जरी की सलाह व दवाई, जिम्मेदार कौन ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो