Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

लालू-नीतीश के शासनकाल पर जबरदस्त प्रहार !… “बिहार में स्टील, टीवी, सीमेंट कुछ भी नहीं बनता, सिर्फ नौजवान लड़कों को बनाया जा रहा मजदूर”

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने लालू-नीतीश के 35 साल के शासन का विश्लेषण करते हुए कहा कि बिहार में स्टील, टीवी, सीमेंट आदि नहीं बनता है। बिहार में सिर्फ एक चीज बन रही है, हमारे नौजवान लड़कों को मजदूर बनाया जा रहा है।

हमारे राज्य में स्टील या सीमेंट की फैक्ट्री नहीं है, इसलिए हमारे युवाओं को दूसरे राज्यों में जाकर मजदूरी करनी पड़ती है। हमारे राज्य के युवा दूसरे राज्यों में जाकर मजदूरी करने को मजबूर हैं।

इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने कहा कि लालू-नीतीश ने मिलकर पूरे समाज को अनपढ़ बना दिया है। इसका नतीजा यह है कि हमारे सारे बच्चे मजदूर ही बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि लालू और नीतीश के राज में ज्यादा फर्क नहीं है। लालू जी के राज में अपराधी जनता को परेशान करते थे और नीतीश कुमार भाजपा के राज में अधिकारी जनता को परेशान करते हैं।

नीतीश कुमार के अफसर राज का आलम यह है कि आम लोगों को चाहे जमीन संबंधी कोई काम करवाना हो या जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना हो, अधिकारी बिना रिश्वत लिए काम नहीं करते।

Related posts

शिक्षक अभ्यर्थियों एवं नियोजित शिक्षकों के साथ खिलवाड़ बंद करे सरकार – विजय कुमार सिन्हा

Bihar Now

69वीं BPSC PT परीक्षा में चाणक्य आईएएस एकेडमी के छात्रों ने मारी बाजी, रीजनल हेड डॉ. कृष्णा सिंह ने तमाम सफल विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं…

Bihar Now

वज्रपात से बिहार में आज 7 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो