Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

लालू यादव पर जेडीयू का जोरदार हमला, “जनता ने नकारा, टोपी को ठुकराया… लालच की खातिर सब छूटा, लालच की खातिर सब रुठा…

बिहार के 2 सीटों पर उपचुनाव जीतने के बाद जेडीयू लगातार आरजेडी पर हमलावर है.. जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने एक बार फिर लालू यादव पर करारा हमला बोला है..

नीरज कुमार ने यह लालू यादव पर हमला बोलते हुए कहा है कि जनता ने लालू यादव को नकार दिया है जिसके बाद लालू यादव टोपी को ठुकरा दिए हैं.. . नीरज कुमार ने  हमला करते हुए कहा कि

“टोपी, गमछा सब छूट गया, मन जनता का जब रूठ गया…

रूठा अर्जुन से कृष्ण भी, और रूठा पुराना मित्र भी…
लालच की खातिर सब छूटा, लालच की खातिर सब रूठा”..

दरअसल, दोनों सीटों पर करारी हार के बाद आरजेडी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पटना से वापस दिल्ली लौट गए हैं.. पटना से दिल्ली लौटने के क्रम में लालू प्रसाद यादव ना तो टोपी पहने थे और ना ही आरजेडी का गमछा लिए हुए थे..

जबकि दिल्ली से पटना आने के क्रम में लालू प्रसाद यादव अपने दिए गए आदेश का पालन करते हुए पार्टी का टोपी और गमछा दोनों पहने हुए थे.. जिसके बाद लालू प्रसाद यादव पर जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने जमकर हमला बोला है…

 

Related posts

महिलाओं को काम गिनाएंगे नीतीश, आज से 2 महीने संवाद, पहले दिन 600 जगह कार्यक्रम

Bihar Now

Exclusive: बिहार सरकार की ओर से कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइंस की खुलेआम उड़ रही धज्जियां,बेखबर हैं जिले के वरीय अधिकारी !…

Bihar Now

स्कूल बंद करने पर गुस्से से लाल हुए केके पाठक…सवालिया लहजे में पूछा , क्या शीतलहर सिर्फ स्कूलों पर गिरती है ?

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो